{"_id":"66b9bc4ae52ddd37fa05c757","slug":"kanpur-businessman-was-cheated-of-rs-1-48-crore-in-the-name-of-investment-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: व्यापारी से निवेश के नाम पर 1.48 करोड़ की ठगी, पीड़ित ने साइबर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: व्यापारी से निवेश के नाम पर 1.48 करोड़ की ठगी, पीड़ित ने साइबर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
Mon, 12 Aug 2024 01:12 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 12 Aug 2024 01:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
सावधान! अगर आपको व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने पर छूट में शेयर खरीदने और उसका कमीशन भी देने का कोई मैसेज आए तो सतर्क हो जाइए। साइबर अपराधी इस तरीके को अपनाकर अपनी गाढ़ी कमाई हड़प सकते हैं। स्वरूपनगर के एक व्यापारी को ठगों ने ऐसे ही झांसा देकर 1.48 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित व्यापारी ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
स्वरूपनगर निवासी व्यापारी आनंद ग्रोवर ने बताया कि मई महीने के पहले सप्ताह में उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया। मैसेज में उन्हें शेयर खरीदने और मोटा मुनाफा कमाने के नाम पर व्हाट्सएप ग्रुप पर जोड़ा गया। साथ ही ग्रुप के सदस्यों को छूट पर शेयर स्टॉक खरीदने व स्टॉक की बिक्री पर बीस प्रतिशत कमीशन ग्रुप के एडमिन और बाकी रकम निवेशकों को देने की बात कही गई।
स्टॉक खरीदने के लिए अग्रिम भुगतान एक बैंक खाते में करना होता था जो ग्रप एडमिन उपलब्ध कराता था। ठग के झांसे में आए आनंद ने 25 जुलाई तक करीब 1.48 करोड़ रुपये विभिन्न बैंक खातों में जमा करा दी। जब उन्होंने अपने खाते का भुगतान करने के लिए कहा तो कमीशन का भुगतान करने के लिए कहा गया। जब उन्होंने रुपये जमा नहीं किए तो ठगों ने उनके फोन व मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया। साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।