फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: businessman was cheated of Rs 1.48 crore in the name of investment

Kanpur: व्यापारी से निवेश के नाम पर 1.48 करोड़ की ठगी, पीड़ित ने साइबर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

Mon, 12 Aug 2024 01:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 12 Aug 2024 01:12 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: businessman was cheated of Rs 1.48 crore in the name of investment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
सावधान! अगर आपको व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने पर छूट में शेयर खरीदने और उसका कमीशन भी देने का कोई मैसेज आए तो सतर्क हो जाइए। साइबर अपराधी इस तरीके को अपनाकर अपनी गाढ़ी कमाई हड़प सकते हैं। स्वरूपनगर के एक व्यापारी को ठगों ने ऐसे ही झांसा देकर 1.48 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित व्यापारी ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


स्वरूपनगर निवासी व्यापारी आनंद ग्रोवर ने बताया कि मई महीने के पहले सप्ताह में उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया। मैसेज में उन्हें शेयर खरीदने और मोटा मुनाफा कमाने के नाम पर व्हाट्सएप ग्रुप पर जोड़ा गया। साथ ही ग्रुप के सदस्यों को छूट पर शेयर स्टॉक खरीदने व स्टॉक की बिक्री पर बीस प्रतिशत कमीशन ग्रुप के एडमिन और बाकी रकम निवेशकों को देने की बात कही गई।
विज्ञापन


स्टॉक खरीदने के लिए अग्रिम भुगतान एक बैंक खाते में करना होता था जो ग्रप एडमिन उपलब्ध कराता था। ठग के झांसे में आए आनंद ने 25 जुलाई तक करीब 1.48 करोड़ रुपये विभिन्न बैंक खातों में जमा करा दी। जब उन्होंने अपने खाते का भुगतान करने के लिए कहा तो कमीशन का भुगतान करने के लिए कहा गया। जब उन्होंने रुपये जमा नहीं किए तो ठगों ने उनके फोन व मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया। साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed