फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Bus full of passengers overturns on COD bridge

Kanpur: सीओडी पुल पर सवारियों से भरी बस पलटी, बड़ा हादसा बचा, मची चीख-पुकार

Thu, 21 Mar 2024 09:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 21 Mar 2024 09:35 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Bus full of passengers overturns on COD bridge
बस को सीधा करने के लिए क्रेन मंगवाई गई - फोटो : अमर उजाला

कानपुर से गोंडा जा रही निजी बस सीओडी पुल के पास पलट गई। इसमें बैठी करीब डेढ़ दर्जन सवारियां घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची चकेरी पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी लोगों को बाहर निकाला। हालांकि घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। जिससे उन्हें अस्पताल ले जाना पड़े। बस में अधिकांश व्यापार करने वाले लोग सफर कर रहे थे। जिन्हें कानपुर से गोंडा जाना था।

विज्ञापन


घटना से लोग काफी दहशत में आ गए। फिलहाल पुलिस क्रेन की मदद से बस को किनारे करने का प्रयास कर रही है।  बस पलटने से यहां का डिवाइड भी क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं सीओडी पुल पर रामादेवी रूट पर लंबा जाम लग गया। इसपर पुलिस ने बस को सड़क के बीच कर दोनों ओर से वाहनों को निकलना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


चकेरी इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे ने बताया कि रात सवा 8 बजे बस के पलटने की सूचना मिली। इसके बाद वह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।  बस में अंदर फंसी सवारियों को बाहर निकाला गया। किसी को गम्भीर चोट नहीं थी। वहीं चालक मौके से भाग निकला। इंस्पेक्टर ने बताया कि बस कोपरगंज से गोंडा के लिए रात 8 बजे निकली थी, इसके बाद हादसा हुआ। साथ ही बस के संचालक की जानकारी की जा रही है। बस को हटवाने का प्रयास जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed