फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur bus fall off flyover 4 out of 16 passengers injured no casuality all update

कानपुर में भीषण हादसा: अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिरी बस, 15 यात्री घायल

Thu, 20 May 2021 10:11 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 20 May 2021 10:11 AM IST
सार

डीसीपी कानपुर अनूप सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, 'एक मिनी बस में 16 लोग सवार थे। टाटमिल से घंटाघर की तरफ के फ्लाईओवर से बस अनियंत्रित होकर गिर गई। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।'

विज्ञापन
Kanpur bus fall off flyover 4 out of 16 passengers injured no casuality all update
कानपुर में दुर्घटना - फोटो : एएनआई

विस्तार

कानपुर के घंटाघर पुल पर बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे एक ओवर स्पीड बस अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। हादसे में 15 बराती जख्मी हो गए। ये सभी दिल्ली से एक शादी में शामिल होने आए थे। ट्रेन पकड़ने के लिए एक निजी बस से स्टेशन जा रहे थे।
विज्ञापन


सबसे अधिक चोटें कंडक्टर को आई हैं। पुलिस और जीआरपी की मदद से सभी को बस से निकालकर प्राथमिक  उपचार कराया गया। इसके बाद सभी श्रमशक्ति एक्सप्रेस से दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली से महादेव नाम के शख्स की बरात बुधवार को श्याम नगर गंगागंज आई थी।
विज्ञापन


 

रात को 15 बराती स्टेशन जाने के लिए गंगागंज से एक निजी बस से निकले। घंटाघर पुल पर बस अनियंत्रित हो गई। इसके बाद दूसरी दिशा में जाकर पुल से नीचे गिर गई। हरबंश मोहाल पुलिस और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची।

हरबंश मोहाल इंस्पेक्टर सत्यदेव शर्मा ने बताया कि जय सिंह, महेश, राजकुमार, दीपक, दिनेश, बाबूलाल, पप्पू, बस चालक अजय कुमार व कंडक्टर रोहित समेत अन्य सभी लोग घायल हुए। किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। बरातियों ने बताया कि चालक काफी तेज बस चला रहा था। 

इसलिए बच गया बड़ा हादसा
जिस जगह पर बस गिरी, वहां पर रेलवे के जर्जर मकान पड़े हैं। पहले बस इन मकान की छत पर गिरी। उसके बाद जमीन पर गिरी। इस वजह से बड़ा हादसा बच गया। बस सीधे जमीन पर गिरती तो यात्रियों की मौत भी हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed