फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Brutality Case, Accused sister-in-law sent statement on WhatsApp, hearing on lawyers bail today

Kanpur Brutality Case: आरोपी अधिवक्ता की भाभी ने व्हाट्सएप पर भेजे बयान, वकील की जमानत पर सुनवाई आज

Fri, 05 Jul 2024 03:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 05 Jul 2024 03:24 PM IST
सार

Kanpur News: बिठूर में नाबालिग छात्र का अपहरण और मारपीट करने के आरोपी वकील की जमानत अर्जी पर गुरुवार को सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। जिला जज की अदालत में शुक्रवार को फिर सुनवाई होगी।

विज्ञापन
Kanpur Brutality Case, Accused sister-in-law sent statement on WhatsApp, hearing on lawyers bail today
Brutality with student in Kanpur - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के बिठूर में डीफार्मा छात्र के अपहरण और पिटाई के मामले में अधिवक्ता की भाभी ने अपने बयान व्हाट्सएप पर डीसीपी मुख्यालय को भेजे हैं। वहीं, डीसीपी मुख्यालय आशीष श्रीवास्तव ने छात्र को छूड़ाने वाली पुलिस टीम से भी पूछताछ की। इधर, हैलट में भर्ती पीड़ित छात्र के विवेचक ने बयान दर्ज किए है।

विज्ञापन

छात्र के साथ बर्बरता करने का मामला दर्ज होने के बाद दूसरे से छात्रा की चाची ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था। कई दिनों से पुलिस छात्रा और परिजनों के बयान दर्ज करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन सभी फरार हैं। हैलट में भर्ती छात्र ने बयान दर्ज कराए हैं। उसने 10 लोगों को मारपीट का आरोपी बताया।
विज्ञापन

छात्र को पीटने के आरोपी वकील की जमानत पर सुनवाई आज
बिठूर में नाबालिग छात्र का अपहरण और मारपीट करने के आरोपी वकील की जमानत अर्जी पर गुरुवार को सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। जिला जज की अदालत में शुक्रवार को फिर सुनवाई होगी। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ओंकार नाथ वर्मा ने बताया कि नाबालिग के पिता कोर्ट में हाजिर हुए और प्रार्थना पत्र देकर कहा कि वकीलों के कार्य बहिष्कार के चलते कोई वकील पैरवी नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपत्ति व प्रपत्र आदि दाखिल करने के लिए दिया एक दिन
वह अपना पक्ष रखना चाहते हैं, उन्हें समय दिया जाए। इस पर कोर्ट ने उन्हें एक दिन का समय जमानत अर्जी पर अपनी आपत्ति व प्रपत्र आदि दाखिल करने के लिए दिया है। इसके साथ ही पुलिस की सुरक्षा में घर भेजने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस उन्हें घर तक छोड़ने गई।

आज भी वकील नहीं करेंगे न्यायिक कार्य
पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था के खिलाफ एक सप्ताह से चल रहा वकीलों का आंदोलन फिलहाल जारी रहेगा। शुक्रवार को भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य का बहिष्कार करेंगे। जिला जज और पुलिस कमिश्नर से वार्ता हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक हल नहीं निकला है। शुक्रवार को संघर्ष समिति बैठक कर आगे की रणनीति तय करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed