{"_id":"60463ee78ebc3e8c942f0dd3","slug":"kanpur-brothers-killed-cousin-attacked-in-protest-against-drug-addiction","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सगे भाइयों ने चचेरे भाई को मार डाला, नशेबाजी के विरोध में चापड़ से किया था हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सगे भाइयों ने चचेरे भाई को मार डाला, नशेबाजी के विरोध में चापड़ से किया था हमला
Mon, 08 Mar 2021 08:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 08 Mar 2021 08:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव में नशेबाजी का विरोध करने पर सगे भाइयों ने चापड़ से हमला कर अपने चचेरे भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों भाइयों और उनके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। चारों आरोपी फरार हैं।
तुर्रा गांव निवासी सुमित उर्फ छुटकऊ यादव (25) इलाके में स्थित एक बिस्कुट फैक्ट्री मेें काम करता था। बड़े भाई सुशील ने पुलिस को बताया कि रविवार रात वह सुमित के साथ खेत पर पानी लगाने गया था। खेत में सुमित उससे थोड़ी दूर खड़ा था।
तभी, गांव में रहने वाले चचेरे भाई डब्बू व नरेश अपने साथियों दिलीप व उसके साले के साथ सुमित के पास पहुंचे और नशेबाजी करने लगे। सुमित ने विरोध जताया तो चारों ने चापड़ से सुमित के सिर पर कई वार किए और भाग गए। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सुमित को हैलट भेजा गया। यहां सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सुशील की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चारों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
इंजन के शोर में दब गई भाई की पुकार
सुशील ने बताया कि ट्यूबवेल पर लगे इंजन की आवाज के कारण वह भाई की चीखपुकार नहीं सुन पाया। यह सोचकर पास नहीं गया कि नशेबाजी कर रहे हैं। अभी चले जाएंगे। सोचा न था कि चचेरे भाई ऐसा काम करेंगे। आरोपियों के भागने पर जब वह पहुंचा तो सुमित खून से लथपथ पड़ा था।