फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Brother of BJP leader injured in fight died

Kanpur: मारपीट में घायल बीजेपी नेता के भाई की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Sat, 17 Dec 2022 11:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 17 Dec 2022 11:42 PM IST
सार

यूपी के कानपुर में शादी समारोह के बाहर मारपीट में घायल हुए भाजपा नेता के भाई ने दम तोड़ दिया। घटना से गुस्साए परिजनों ने कल्याणपुर स्थित अस्पताल के बाहर शव सड़क पर रखकर हंगामा किया।

विज्ञापन
Kanpur: Brother of BJP leader injured in fight died
रवि पासवान की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बिठूर के टिकरा गांव में सात दिसंबर को शादी समारोह के बाहर मारपीट में घायल हुए मकसूदाबाद निवासी भाजपा नेता टिंकू पासवान के भाई रवि पासवान (26) ने शुक्रवार रात को दम तोड़ दिया। घायल दूसरा भाई संजू निजी अस्पताल में मौत से जूझ रहा है।

विज्ञापन


शनिवार को परिजनों ने कल्याणपुर स्थित अस्पताल के बाहर शव सड़क पर रखकर रोड जाम करने का प्रयास किया तो पुलिस ने आननफानन तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर मामला शांत कराया। साथ ही मारपीट की धारा को गैर इरादतन हत्या में तरमीम कर दिया।
विज्ञापन


टिंकू पासवान भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के जिलामंत्री हैं। उनका बड़ा भाई रवि राजमित्री के साथ टेंट का भी काम करता था। टिंकू ने बताया कि सात दिसंबर को टिकरा स्थित शुक्ला पैलेस के बाहर बिल्हौर के तातियागंज निवासी विनोद और राजू पासवान ने विवाद के बाद साथियों के साथ रवि, संजू, टिंकू और अभिषेक को लोहे की रॉड, डंडों से पीटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर घायल रवि और संजू का निजी अस्पताल में चल रहा था। रवि की मौत से पत्नी बेसुध हो गई, बेटी खुशी (04) बेटे कार्तिक (02) के सिर से पिता का साया उठ गया। मां राधा जवान बेटे की मौत से बदहवास हैं। पुलिस ने नामजद विनोद और राजू समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर केस में गैर इरादतन हत्या की धारा को जोड़ा। मारपीट में दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed