{"_id":"6ad483e0280d0c0cf2098e83","slug":"kanpur-brilliant-mind-chess-nexus-tournament-held-250-players-test-their-checkmate-moves-2026-10-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ब्रिलिएंट माइंड चेस नेक्सस शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन, 250 खिलाड़ियों ने आजमाए शह-मात के दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ब्रिलिएंट माइंड चेस नेक्सस शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन, 250 खिलाड़ियों ने आजमाए शह-मात के दांव
Sun, 18 Oct 2026 02:23 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:23 PM IST
सार
Kanpur News: सीडलिंग एकेडमी में रविवार को ब्रिलिएंट माइंड चेस नेक्सस शतरंज प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में करीब 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी शतरंज की प्रतिभा और रणनीतिक कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
शतरंज प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में सिविल लाइंस स्थित सीडलिंग एकेडमी में ब्रिलिएंट माइंड चेस नेक्ससकी ओर से शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शहर और आसपास के क्षेत्रों से आए करीब 250 खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी बेहतरीन खेल प्रतिभा व रणनीतिक कौशल का जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
छोटे-बड़े खिलाड़ियों के बीच हुए इन मुकाबलों ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव डॉ. रजत आदित्य दीक्षित और विशिष्ट अतिथि चांदनी गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Trending Videos
अंतरराष्ट्रीय कोच अभय त्रिपाठी का अनूठा प्रयास
यह पूरी प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय शतरंज कोच एवं ब्रिलिएंट माइंड चेस नेक्सस के संस्थापक अभय त्रिपाठी के मार्गदर्शन और संयोजन में संपन्न हुई। आयोजकों ने बताया कि इस मंच का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी के भीतर छिपी खेल प्रतिभा को सही दिशा देना और उन्हें प्रतिस्पर्धी माहौल प्रदान करना है।