{"_id":"675ace4bb3cc85565f0ce116","slug":"kanpur-breathlessness-due-to-cold-two-patients-died-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: ठंड में सांस उखड़ी, दो रोगियों की मौत, अस्थमा और सीओपीडी रोगियों को जटिलताएं बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: ठंड में सांस उखड़ी, दो रोगियों की मौत, अस्थमा और सीओपीडी रोगियों को जटिलताएं बढ़ीं
Thu, 12 Dec 2024 05:21 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 12 Dec 2024 05:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माहौल में बढ़ी गलन ने सांस रोगियों की हालत खराब कर दी है। रोगियों के जटिलताएं उभर आई हैं। सीओपीडी के दो रोगियों की मौत हो गई। रोगियों को एंबुलेंस से हैलट इमरजेंसी लाया गया लेकिन बीच में ही सांसें थम गईं। इसके साथ डॉ. मुरारीलाल चेस्ट हॉस्पिटल में भर्ती होने वाले रोगियों की संख्या बढ़ गई है। इसके साथ ही हैलट इमरजेेंसी में रोगियों को भर्ती किया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि ठंड में एक्सपोजर होने के कारण सांस रोगियों को जटिलताएं हो रही हैं। रोगियों के फेफड़ों की नसें सिकुड़ रही हैं। इसके साथ ही रोगियों को निमोनिया हो रहा है।
हैलट इमरजेंसी में सुबह दामोदरनगर के रहने वाले सीओपीडी रोगी राम अवतार (58) को लाया गया। एंबुलेंस से उतारने के पहले ही उनकी सांसें थम चुकी थीं। परिजनों ने बताया कि रात से सांस में तकलीफ रही है। क्षेत्र के डॉक्टर ने बताया कि एक्सपोजर होने से निमोनिया हो गया है। इसी तरह से बिधनू के नीरज (61) की मौत हो गई। उनका कल्याणपुर के निजी अस्पताल में पहले इलाज चल रहा था। सीओपीडी के बाद उन्हें भी निमोनिया हो गया था। इसके अलावा हैलट इमरजेंसी में सांस तंत्र के पांच रोगियों को गंभीर हालत में भर्ती किया गया। रेस्पेरेटरी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. संजय वर्मा के मुताबिक अस्पताल में भर्ती होने वाले सांस तंत्र के रोगियों की संख्या बढ़ी है। सीनियर फिजीशियन डॉ. जेएस कुशवाहा ने बताया कि अस्थमा और सीओपीडी के रोगियों को एक्सपोजर से दिक्कत बढ़ रही है।