{"_id":"699f286850db7af847099942","slug":"kanpur-brake-shoe-jammed-vande-bharat-stationed-at-central-for-an-hour-2026-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: ब्रेक शू जाम, सेंट्रल पर एक घंटा खड़ी रही वंदे भारत, वाराणसी से नई दिल्ली जा रही थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: ब्रेक शू जाम, सेंट्रल पर एक घंटा खड़ी रही वंदे भारत, वाराणसी से नई दिल्ली जा रही थी
Wed, 25 Feb 2026 10:25 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 25 Feb 2026 10:25 PM IST
सार
Kanpur News: वंदे भारत वाराणसी से नई दिल्ली जा रही थी। इंजीनियरों की टीम ने ब्रेक सिस्टम ठीक कर रवाना किया।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का ब्रेक शू बुधवार सुबह सेंट्रल स्टेशन पर जाम हो गया। इस कारण ट्रेन करीब एक घंटा खड़ी रही। मरम्मत के बाद सुबह 10:42 बजे ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान प्लेटफॉर्म एक पर आने व जाने वाली ट्रेनों को दूसरे प्लेटफॉर्म पर डायवर्ट किया गया।
वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली 22415 वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार सुबह 09:26 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आई। पांच मिनट ठहराव के बाद 09:35 बजे सिग्नल मिलने पर लोको पायलट ने ट्रेन आगे बढ़ाई तो आवाज आने लगी और ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी। लोको पायलट ने कंट्रोल को जानकारी दी जिसके बाद रेलवे के अधिकारी व कर्मचारी आनन-फानन मौके पर पहुंचे। छानबीन की गई तो पता चला कि ट्रेन का ब्रेक जाम हो गया है। इस पर मैकेनिकल और इलेक्टि्रकल इंजीनियरों की टीम को बुलाया गया और मरम्मत कार्य शुरू हुआ।

इस दौरान करीब एक घंटे तक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी रही और यात्री परेशान रहे। लोको पायलट ने गेट खोल दिए जिससे यात्री प्लेटफॉर्म पर उतर आए और जानकारी लेते रहे। करीब एक घंटा तक ट्रेन के खड़ा रहने से यात्रियों में नाराजगी रही।
तकनीकी खराबी की वजह से ट्रेन का पंपिंग ब्रेक खुद ही चालू हो गया था। इस कारण ब्रेक शू जाम हो गए और ट्रेन खड़ी हो गई। करीब 10:37 बजे ट्रेन का ब्रेक सिस्टम ठीक होने पर 10:42 बजे ट्रेन को रवाना किया गया। - शशिकांत त्रिपाठी, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर-मध्य रेलवे