{"_id":"6afed174364209306f0af287","slug":"kanpur-brajesh-pathak-says-no-matter-how-intelligent-ai-instilling-values-in-children-is-beyond-capability-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बृजेश पाठक बोले- AI कितना भी इंटेलिजेंट हो जाए, बच्चों को संस्कार देना उसके बस की बात नहीं, पढ़ें डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बृजेश पाठक बोले- AI कितना भी इंटेलिजेंट हो जाए, बच्चों को संस्कार देना उसके बस की बात नहीं, पढ़ें डिटेल
Thu, 19 Nov 2026 04:07 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 19 Nov 2026 04:07 PM IST
सार
Kanpur News: अमर उजाला की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने एआई की उपयोगिता और उसकी सीमाओं पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि एआई कितना भी इंटेलिजेंट हो जाए, लेकिन बच्चों को संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्य देना केवल माता-पिता और गुरुजनों के माध्यम से ही संभव है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में अमर उजाला की ओर से विश्वविद्यालय के रानी लक्ष्मीबाई ऑडिटोरियम में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की उपयोगिता और उसकी सीमाओं पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि एआई कितना भी इंटेलिजेंट क्यों न हो जाए, लेकिन अभी वह इतना सक्षम नहीं है कि बच्चों को संस्कार दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण केवल माता-पिता और गुरुजनों के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने कहा कि तकनीक ज्ञान और सूचनाएं तो दे सकती है। लेकिन जीवन के नैतिक मूल्य, अनुशासन और संस्कार शिक्षक और परिवार ही सिखा सकते हैं। इसलिए समाज और राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका हमेशा सर्वोपरि रहेगी।
विज्ञापन
