{"_id":"65f08485cecf0910a6007fe6","slug":"kanpur-boyfriend-along-with-his-friend-misdeed-with-his-girlfriend-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका से किया दुष्कर्म, डीसीपी के निर्देश पर पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका से किया दुष्कर्म, डीसीपी के निर्देश पर पुलिस ने शुरू की जांच
Tue, 12 Mar 2024 10:10 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:10 PM IST
सार
यूपी के कानपुर में प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी ही प्रेमिका से दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर में पनकी थाना क्षेत्र में प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी ही प्रेमिका को बहाने से फ्लैट में बुलाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवती को हत्या की धमकी देते हुए भगा दिया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। कल्याणपुर के आवास विकास तीन के महाबलीपुरम में युवती किराये के मकान में रहती है।
विज्ञापन
युवती ने बताया कि वह एमएनसी कंपनी में नौकरी करती है। इसी कंपनी में काम करने वाले युवक से उसकी दोस्ती हुई। युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। मामले की जानकारी होने पर युवक के घर वालों ने फोन पर जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया।
विज्ञापन
आरोप है कि इस दौरान प्रेमी ने बातचीत के लिए मिलने की बात अपने दोस्त के जरिये शताब्दीनगर स्थित उसके फ्लैट पर बुलाया। वहां युवक व उसके दोस्त ने सामूहिक दुष्कर्म किया और धमकी देकर भगा दिया। डीसीपी वेस्ट विजय ढुल ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म का मामला है। जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। थाना प्रभारी युवती को साथ लेकर घटना स्थल की जांच करने पहुंची।
विज्ञापन