फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Bought mobile and bike with the money stolen from MLA's brother-in-law's house

Kanpur: विधायक के ननदोई के घर से चुराई रकम से खरीदे मोबाइल-बाइक, घर भी बनवा रहे थे, धरे गए

Tue, 25 Feb 2025 11:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 25 Feb 2025 11:57 PM IST
सार

Kanpur News: 90 लाख की चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी का माल भी बरामद किया है। पुलिस सरगना की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Kanpur: Bought mobile and bike with the money stolen from MLA's brother-in-law's house
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जाजमऊ में विधायक नसीम सोलंकी के ननदोई टेनरी संचालक जावेद आलम के घर से 90 लाख की चोरी होने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का कुछ माल भी बरामद किया है। एक आरोपी ने चोरी में मिले पैसों से मोबाइल व स्पोर्ट्स बाइक खरीदी। वह टैटू बनवाने के लिए दिल्ली जाने वाला था। वहीं, दूसरा अपना घर बनवा रहा था। पुलिस आरोपियों के सरगना की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन



एडीसीपी पूर्वी मनोज कुमार पांंडेय ने बताया कि जांच के दौरान तीन सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया। इसके बाद पनकी के जे ब्लॉक गुजैनी पतरसा निवासी सागर सिंह उर्फ गुर्जर और मूल रूप से औरिया के फफूंद अटाबरुआ गांव के रहने वाले विक्रम उर्फ विक्की को सूचना के आधार पर प्योंदी गांव से गिरफ्तार किया गयाा। विक्की वर्तमान में गोविंदनगर के दबौली में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। एडीसीपी पूर्वी ने बताया कि आरोपियों के पास से 34,200 रुपये, चार मोबाइल समेत चांदी के कुछ आभूषणों को बरामद किया है। एडीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों काे जेल भेज दिया गया है। एडीसीपी ने बताया कि आरोपी सागर ने चोरी करने के बाद उन्हीं रुपयों से 2.74 लाख की स्पोर्ट्स बाइक खरीदी। साथ ही 60 हजार की कीमत का एक एप्पल मोबाइल भी खरीद लिया। वह टैटू बनवाने के लिए दिल्ली भी जाने वाला था, लेकिन उससे पहले पुलिस ने उसे दबोच लिया। वहीं विक्रम भी चोरी के पैसों से घर बनवा रहा है। आरोपियों का तीसरा साथी फरार है। सभी स्कार्पियो में घूम घूमकर चोरी की घटनाओं काे अंजाम देते हैं।
विज्ञापन


उन्नाव के मौरावां थाने का हिस्ट्रीशीटर है सागर
एडीसीपी ने बताया कि आरोपी सागर पर किदवईनगर, गोविन्द नगर और गुजैनी में नौ मामले दर्ज हैं। वहीं, गोविंदनगर में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और छेड़खानी समेत की धारा में मामला दर्ज है। सागर उन्नाव के मौरावां थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। वहीं दूसरे आरोपी विक्रम पर नौबस्ता और कानपुर देहात के भाेगनीपुर में चोरी समेत अन्य धाराओं में कुल पांच मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed