फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Both accuse  doctor and driver referred to higher medical cente all eyes now on administrative action

कानपुर होमगार्ड भर्ती: दोनों आरोपी डॉक्टर और ड्राइवर हायर सेंटर रेफर, अब प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकीं निगाहें

Sat, 17 Oct 2026 04:11 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 17 Oct 2026 04:11 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर पुलिस लाइन रिश्वत प्रकरण में घिरे उर्सला अस्पताल के दोनों आरोपी ईएनटी सर्जन डॉ. प्रवीण सक्सेना, डॉ. महेश द्विवेदी और उनके चालक को बेहतर उपचार का हवाला देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Kanpur Both accuse  doctor and driver referred to higher medical cente all eyes now on administrative action
होमगार्ड भर्ती धांधली के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर पुलिस लाइन होमगार्ड भर्ती में वसूली के मामले में घिरे उर्सला अस्पताल के दोनों आरोपी ईएनटी सर्जन डॉ. प्रवीण सक्सेना और डॉ. महेश द्विवेदी की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं। वहीं, इस मामले में संलिप्त ड्राइवर को भी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रिश्वत प्रकरण के मामले के बाद से ही दोनों डॉक्टर और ड्राइवर उर्सला अस्पताल में भर्ती थे और उनका इलाज चल रहा था। शनिवार को चिकित्सीय स्थिति और स्वास्थ्यगत कारणों का हवाला देते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

कितने बीमार हैं, जो जेल तक नहीं जा सके
मामले में लगातार हो रही जांच और पुलिस कार्रवाई के बीच डॉक्टरों और ड्राइवर के स्वास्थ्य खराब होने व अस्पताल में भर्ती होने की चर्चाएं जोरों पर थीं। अब उन्हें हायर सेंटर भेजे जाने के बाद आगे की विधिक और प्रशासनिक कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिक गई हैं। वहीं, शुक्रवार देर रात मजिस्ट्रेट भी अस्पताल पहुंचे थे  और नाराजगी जाहिर की कि कितने बीमार हैं,जो जेल तक नहीं जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed