{"_id":"697aff9c0c7b2fbfe700c730","slug":"kanpur-bombing-incident-between-delivery-boys-dispute-arose-over-an-order-police-have-detained-one-person-2026-01-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: डिलीवरी बॉयज के बीच बमबाजी, ऑर्डर को लेकर हुआ था विवाद, पुलिस ने एक को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: डिलीवरी बॉयज के बीच बमबाजी, ऑर्डर को लेकर हुआ था विवाद, पुलिस ने एक को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी
Thu, 29 Jan 2026 12:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:05 PM IST
सार
Kanpur News: ऑर्डर के विवाद में एक डिलीवरी बॉय ने अपने साथियों संग मिलकर दूसरे पर बम फेंके, जिसमें पीड़ित घायल हो गया। लोगों ने एक हमलावर को पकड़ा लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के कल्याणपुर आवास विकास में आर्डर के विवाद में डिलीवरी ब्वॉय और उसके साथियों पर बम फेंकने के आरोप है। घटना में एक डिलीवरी ब्वॉय घायल हो गया। लोगों ने एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, इनकम टैक्स हाउसिंग सोसायटी विनायकपुर निवासी सुशील कुमार आवास विकास में केसा चौराहे के पास एक फूड डिलीवरी कंपनी में बतौर डिलीवरी ब्वॉय हैं।
विज्ञापन
सुशील के मुताबिक बुधवार रात वह आर्डर ले जा रहे थे। तभी एक अन्य डिलीवरी ब्वॉय ने खुद आर्डर ले जाने को बोला। जब उन्होंने उसकी शिफ्ट सुबह और शाम की होने की बात कही, तो वह धमकी देकर चला गया और थोड़ी देर बाद अपने चार साथियों के साथ वापस आया। आरोप है कि उसने साथियों के साथ मिलकर बम चला दिए, जिसमें उसके पैर में काफी चोट आई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
आरोपी युवक को हिरासत में लिया
शोर शराबा सुनकर इलाकाई युवकों ने एक युवक को दबोच लिया। पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और युवक को लेकर थाने पहुंची। यहां आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं, घायल सुशील कुमार को अस्पताल भेजा गया है। कल्याणपुर एसीपी आशुतोष कुमार ने बताया कि एक युवक को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।