फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Body of Village Heads Uncle Found in Canal Missing Since Yesterday Evening Family Suspects Murder

Kanpur: ग्राम प्रधान के चाचा का नहर में मिला शव; कल शाम से थे लापता, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच शुरू

Sun, 29 Mar 2026 10:24 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 29 Mar 2026 10:24 AM IST
सार

Kanpur News: बिठूर के कुरसौली ग्राम प्रधान के चाचा रामबाबू ठाकुर का शव शनिवार शाम लापता होने के बाद रविवार को गंग नहर में मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Kanpur Body of Village Heads Uncle Found in Canal Missing Since Yesterday Evening Family Suspects Murder
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के कुरसौली गांव में उस वक्त कोहराम मच गया, जब ग्राम प्रधान के लापता चाचा का शव रविवार को निचली गंग नहर में उतराता मिला। कुरसौली नहर पुल से पंचमापुर नई बस्ती के सामने शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने मामले में हत्या जैसी किसी अनहोनी की आशंका जताई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मृतक की पहचान कुरसौली ग्राम प्रधान अमित ठाकुर के चाचा रामबाबू ठाकुर (52) के रूप में हुई है। मृतक के भतीजे दीपक ठाकुर ने पुलिस को बताया कि रामबाबू कल (शनिवार) शाम से अचानक घर से लापता हो गए थे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। रविवार को उनका शव नहर में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन




शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना पर एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार और बिठूर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसीपी कल्याणपुर ने आश्वासन दिया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed