Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Body of unidentified young man found in deserted field his head and face crushed with bricks and stones

कानपुर: सुनसान मैदान में मिला अज्ञात युवक का शव, ईंट-पत्थर से कुचला था सिर और चेहरा, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Fri, 13 Nov 2026 11:03 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 13 Nov 2026 11:03 AM IST
सार

Kanpur News: चकेरी थाना क्षेत्र के टटीयन गांव स्थित सुनसान मैदान में शुक्रवार सुबह एक युवक का ईंट और पत्थरों से कुचला हुआ शव मिला है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर मृतक की शिनाख्त और हत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Kanpur Body of unidentified young man found in deserted field his head and face crushed with bricks and stones
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत टटीयन गांव में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक सुनसान मैदान में खून से लथपथ और ईंट-पत्थरों से कुचला हुआ एक अज्ञात युवक का शव मिला है। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि शातिर बदमाशों ने युवक की बेरहमी से हत्या करने के बाद उसकी पहचान छिपाने के इरादे से उसका चेहरा और सिर पत्थरों से बुरी तरह कुचल दिया।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को मौके से खून से सनी ईंट और कई अन्य अहम साक्ष्य मिले हैं, जिन्हें कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान के प्रयास में जुटी है।

विज्ञापन
Trending Videos





जुए का अड्डा होने का गंभीर आरोप
घटनास्थल के आसपास के स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस खाली मैदान में यह शव बरामद हुआ है। वहां अक्सर जुआ खेलने वाले और संदिग्ध प्रवृत्ति के लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मैदान में जुए के साथ-साथ कई तरह की अनैतिक गतिविधियां भी संचालित होती रहती हैं। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि इस खूनी वारदात के पीछे जुए के दौरान हुआ कोई विवाद या पुरानी आपसी रंजिश हो सकती है।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
चकेरी के एसीपी आशुतोष सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम को खून से सनी ईंट और साक्ष्य मिले हैं। मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास जारी हैं और हत्या से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed