फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: body of businessmans wife was found hanging from noose, family absconded

कानपुर: कारोबारी की पत्नी का फंदे पर लटकता मिला शव, आठ ससुराल वालों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज, पति और सास गिरफ्तार

Sat, 20 Nov 2021 04:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 20 Nov 2021 04:01 PM IST
सार

कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन
Kanpur: body of businessmans wife was found hanging from noose, family absconded
कारोबारी की पत्नी की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने लगाया जाम - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के अशोक नगर में शुक्रवार देर रात एक मसाला कारोबारी की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बाथरूम में दुपट्टे के फंदे से उसका शव लटकता मिला। शव देखकर पति और सास फरार हो गए। जब मृतका के परिजन वहां पहुंचे तब घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगा केस दर्ज कराया। शनिवार को पोस्टमार्टम होने के बाद करीब तीन घंटे तक आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने की मांग कर शव रखकर परिजनों ने सड़क जाम कर दी।
विज्ञापन


बमुश्किल अफसर उनको समझा सके तब परिजन शव लेकर गए। देर रात पुलिस ने सर्विलांस की मदद से लखनऊ में रिश्तेदार के घर से पति और सास को गिरफ्तार कर लिया। नजीराबाद थाना क्षेत्र के अशोक नगर निवासी सूर्यांश खरबंदा मसाला कारोबारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके पास देश की बड़ी मसाला कंपनी एमडीएच की यूपी भर की एजेंसी है। 9 फरवरी 2019 को रानीगंज, काकादेवी निवासी आंचल ग्रोवर (25) से सूर्यांश की शादी हुई थी। आंचल के पिता पवन ग्रोवर के मुताबिक शुक्रवार शाम से रात करीब 11 बजे तक आंचल व उसके ससुराल वालों को कई बार फोन मिलाया लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया।

तब आंचल के माता-पिता व भाई उसकी ससुराल पहुंचे। घर पर न ही आंचल का पति सूर्यांश था और न ही उनकी सास निशा। नौकरानी व गार्ड से बातचीत करने के बाद परिजन घर में घुसे। कमरे का दरवाजा न खुलने पर मां रीना ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी खिड़की का शीशा तोड़कर भीतर घुसे तो देखा कि बाथरूम में पंखे के सहारे आंचल का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। आंचल के पिता पवन ने उसके पति व सास समेत आठ पर नामजद दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।

गुस्साए परिजनों ने की तोड़फोड़
आंचल की मौत से उसके परिजन बेसुध हो गए। कुछ लोग बहुत ही आक्रोशित थे। शनिवार को वे सभी उसके घर में घुसे। कुछ चीजें भी तोड़ दीं। बाहर खड़ी बीएमडब्ल्यू कार में भी तोड़फोड़ की। हालांकि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनको तोड़फोड़ करने से रोका। आश्वासन दिया कि जो लोग भी आंचल की मौत के जिम्मेदार हैं उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

गिरफ्तारी की मांग कर तीन घंटे तक जाम की सड़क
मोर्चरी में एडीसीपी साउथ मनीष सोनकर, एसीपी नजीराबाद, एसीपी गोविंद नगर, बाबूपुरवा समेत पांच थानों का फोर्स मौजूद रहा। करीब सवा दो बजे शव का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद परिजनों ने शव उठाने से इनकार कर दिया। वे मोर्चरी के बाहर सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। उनकी मांग थी कि आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए। एडीसीसी परिजनों को मनाने में जुटे रहे। करीब तीन घंटे बाद आश्वासन पर परिजन माने और तब शव उठाया। 

केस के ये हैं आरोपी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि 
पवन ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। एफआईआर में आंचल के पति सूर्यांश, उसकी मां निशा, फूफा भरत ग्रोवर, बुआ मीनाक्षी, बुआ अन्नू खुल्लर, बहनोई पुनीत कोटवानी, नंद निकिता कोटवानी व तान्या ग्रोवर को नामजद आरोपी बनाया है। इन पर दहेज हत्या, साजिश रचने, मारपीट, धमकी, गाली गलौज और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। शरीर पर अन्य कोई जख्म या चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed