फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Body of Boring Mechanic Found Hanging from Mango Tree

Kanpur: आम के पेड़ से लटका मिला बोरिंग मिस्त्री का शव, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 16 Mar 2026 01:52 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 16 Mar 2026 01:52 PM IST
सार

बोरिंग मिस्त्री का शव आम के पेड़ से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Kanpur: Body of Boring Mechanic Found Hanging from Mango Tree
मौके पर मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार सुबह करीब 9 बजे आम के बगीचे में एक अधेड़ का शव पेड़ से लटकता मिला। मृतक की पहचान राजकुमार उर्फ माना कुशवाहा (50) निवासी हाथीगांव के रूप में हुई। शव नायलॉन की रस्सी के सहारे पेड़ से लटकता देख ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक के परिवार में पत्नी ईशा और दो बेटे बीरेंद्र और नरेंद्र हैं। जानकारी के मुताबिक मृतक 14 मार्च को सुबह घर से काम पर जाने की बात कहकर बाइक से निकला था। घर पर पत्नी से बच्चों की देखभाल करने व वापस न लौटने की बात कही थी। जिसको परिजनों ने गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन

 

Kanpur: Body of Boring Mechanic Found Hanging from Mango Tree
मौके पर मौजूद महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
दो दिनों तक घर वापस न लौटने पर घर वालों ने खोजबीन की तो बाइक अस्थाना फार्म हाउस में आम के बगीचे के बाहर खड़ी मिली और जब अंदर जाकर खोजबीन की गई तो एक आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे शव लटका हुआ मिला। पास में ही शराब की बोतल तथा एक नमकीन की पैकट पड़ी मिली। प्रकरण में महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मामला पारिवारिक कलह का सामने आ रहा है अन्य पहलुओं पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed