फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Body of a youth found hanging from a noose

Kanpur: फंदे से लटकता मिला युवक का शव, घर से तिलक समारोह में जाने की बात कहकर निकला था

Thu, 06 Mar 2025 07:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 06 Mar 2025 07:45 PM IST
सार

Kanpur News: युवक का शव फंदे से लटकता मिला। मामला बिधनू के भरोसेपुरवा गांव का है। युवक घर से तिलक समारोह में जाने की बात कहकर निकला था।

विज्ञापन
Kanpur: Body of a youth found hanging from a noose
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिधनू के भरोसेपुरवा गांव में बुधवार देर रात संदिग्ध स्थितियों में खेत में बनी झोपड़ी में 18 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा। भरोसेपुरवा गांव निवासी किसान जगराम निषाद का छोटा बेटा शिवम (18) शम्भुआ रेलवे ओवरब्रिज के पास सिगरेट पान -मसाले की गुमटी चलाता था। मां मुन्नी देवी के मुताबिक ने बुधवार रात 9 बजे शिवम गुमटी बंदकर घर आने के बाद शंभुआ गांव में तिलक समारोह में शामिल होने चला गया। रात दस बजे के करीब शिवम ने दोस्त हिमांशू व सूरज से बाइक घर पर खड़ी करने को कहा और काम से जाने की बात कहकर चला गया। इसके बाद वह पैदल निकल गया।

विज्ञापन


रात में घर पर बाइक खड़ी करने के बाद दोस्तों ने शिवम को फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। रात में लघुशंका करने के लिए उठे गोविंद ने अपने घर के पीछे खेत में शिवम के पिता के द्वारा रखवाली के लिए बनाई गई झोपड़ी की तरफ देखा तो उसे लगा जैसे कोई खड़ा है। पास जाकर देखा तो वहां शिवम का शव झोपड़ी में लगी बल्ली में शाल और अंगौछे के सहारे लटक रहा था। मोबाइल टूटा पड़ा था।
विज्ञापन


गोविंद ने उसके परिजनों व पुलिस को सूचना दी। परिजन उसे फंदे से उतारकर बिधनू सीएचसी पहुंचाया जहां डाॅक्टरों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। बिधनू इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मोबाइल को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed