फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Body of a woman found hanging from a noose in Panki

Kanpur: पनकी में फंदे से लटका मिला महिला का शव, परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगा किया हंगामा

Thu, 08 May 2025 06:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 08 May 2025 06:52 PM IST
सार

Kanpur News: महिला का शव फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगा हंगामा किया। पोस्टमार्टम हाउस में दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प हुई। 

विज्ञापन
Kanpur: Body of a woman found hanging from a noose in Panki
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पनकी क्षेत्र में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने नशेबाजी में पति पर हत्या करने का आरोप लगाया। पोस्टमार्टम हाउस में दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प हुई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद मायके और ससुरालीजनों को शांत कराया। उन्नाव के मोहान के गांव रानीखेड़ा निवासी शिवकुमार के अनुसार उन्हाेंने तीसरे नंबर की बेटी माधुरी (30) की शादी सात मई 2014 में महावीर नगर निवासी कोरियर एजेंसी में काम करने वाले राजन सविता से की थी।

विज्ञापन


शादी के बाद उसके एक बेटा नैतिक और बेटी लाडो है। माधुरी की मां माया ने आरोप लगाया कि राजन शराब का लती होने के कारण आए दिन विवाद करता था। बेटी के विरोध करने पर आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती थी। वह शादी के कुछ समय बाद से ही दहेज की और मांग करने लगा था। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि बुधवार रात बच्चों को पड़ोसी के घर भेजकर राजन ने माधुरी की गला दबाकर हत्या की।
विज्ञापन


किसी को शक न हो इसलिए शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे पर लटका दिया। पोस्टमार्टम हाउस में आक्रोशित मायके पक्ष ने हंगामा किया। ससुरालीजनों से तीखी झड़पें। वहीं पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में फंदा लगाकर मौत होने की पुष्टि हुई है। पनकी इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed