फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Body of a paan masala seller found in his house under suspicious circumstance

Kanpur: पान मसाला विक्रेता का संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 30 Jan 2025 11:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 30 Jan 2025 11:22 PM IST
सार

Kanpur News: पान मसाला विक्रेता का संदिग्ध परिस्थितियों में घर में शव मिलने का मामला सामने आया है। घटना गोविंदनगर के रतनलालनगर की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन
Kanpur: Body of a paan masala seller found in his house under suspicious circumstance
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

गोविंदनगर के रतनलालनगर में गुरुवार सुबह पान मसाला विक्रेता मूलचंद छाबड़ा (70) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में बरामद हुआ। मकान के केयरटेकर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की पड़ताल की और शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


दिल्ली निवासी सुमित्रा कौल का एसबीआई कॉलोनी दबौली में मकान है। इसकी देखभाल दबौली निवासी जगजीत सिंह करते हैं। जगजीत के मुताबिक रतनलालनगर पेट्रोल पंप के पास पान मसाले की दुकान लगाने वाले मूलचंद छाबड़ा किराए पर अकेले रहते थे। उनके बेटे बर्रा में रहते हैं। गुरुवार सुबह जब कमरे पर पहुंचे तो दरवाजा खुला था। मूलचंद का शव बाथरूम की दीवार से टिका था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक के मोबाइल से आगरा में रहने वाली बेटी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद बेटी की सूचना पर अन्य परिजन आए। गोविंदनगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed