फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: body found on Gujaini highway turned out to be that of a beauty parlor owner

Kanpur: गुजैनी हाईवे पर मिला शव ब्यूटी पार्लर संचालिका का निकला, सर्वाइकल के दर्द से चल रही थी परेशान

Thu, 12 Sep 2024 11:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 12 Sep 2024 11:04 PM IST
सार

Kanpur News: गुजैनी हाईवे पर मिले महिला के शव की शिनाख्त पति ने पत्नी पूजा सिंह के रूप में की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन
Kanpur: body found on Gujaini highway turned out to be that of a beauty parlor owner
पूजा सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में गुजैनी हाईवे पर बुधवार तड़के मिले महिला के शव की शिनाख्त गुरुवार को हो गई। मृतका के पति ई ब्लॉक दबौली निवासी महेंद्र सिंह ने शव की शिनाख्त अपनी पत्नी पूजा सिंह (35) के रूप में की। दादानगर स्थित नमकीन की फैक्टरी में सुपरवाइजर महेंद्र ने बताया कि घर में पत्नी पूजा के अलावा बेटी दिन्शी है। पूजा पहले बर्रा स्थित त्रिपाठी मार्केट में ब्यूटी पार्लर संचालित करती थीं। कोविड काल के बाद से वह घर पर ही पार्लर संचालित कर रही थीं।

विज्ञापन



वह करीब सात साल से सर्वाइकल की बीमारी से जूझ रही थी। हाल के दिनों में सर्वाइकल का दर्द कंधे और हाथों आ गया था। दर्द की वजह से वह कोई काम नहीं कर पाती थी। नींद की दवा खाने के बाद भी नहीं सो पाती थी। बताया कि मंगलवार की रात भी वह असहनीय दर्द से पूरी रात तड़पती रही। बताया कि पूरी रात वह पूजा के साथ जागते रहे। सुबह करीब चार बजे उनकी आंख लग गई और पूजा चुपचाप घर से निकल गई। गुरुवार को दिनभर दबौली, गोविंदनगर और आसपास के क्षेत्र के पार्कों में पूजा को खोजा, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। शाम को उन्होंने गोविंदनगर थाने में पत्नी की गुमशुदगी की सूचना दी तो पुलिस ने गुजैनी हाईवे पर मिले महिला के शव की शिनाख्त के लिए गुजैनी थाने भेज दिया जहां कपड़ों से उन्होंने पूजा की पहचान की।

विज्ञापन

बता दें, बुधवार सुबह सवा छह बजे पुलिस को हाईवे पर महिला का शव मिला था। शिनाख्त न होने पर शव को माॅर्च्युरी भेज दिया था। साथ ही जांच में महिला के एक अस्पताल और दो घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में करीब साढ़े चार बजे पैदल हाईवे की ओर जाते हुए देखा गया। हालांकि शव का चेहरा पूरी तरह से नष्ट हो चुका था और वह नग्नावस्था में मिला था। इस घटना के सामने आने पर पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर निष्पक्ष जांच की मांग की थी। जिसके चलते पोस्टमॉर्टम में हादसे में मौत की बात सामने आने के बावजूद एहतियाती तौर पर पुलिस ने दुष्कर्म की जांच के लिए स्लाइड बनवाकर जांच के लिए भेज दी है।

 

दो डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमॉर्टम
गुजैनी पुलिस के आग्रह पर शव का डफरिन अस्पताल की डॉ. सुनीता सिंह व सरसौल पीएचसी के डॉ. विशाल गौतम के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। सूत्रों के मुताबिक पूजा के सीने की सभी पसलियां टूटकर फेफड़े में घुस गई थीं। दोनों हाथ और पैरों में फैक्चर हो गया था। शरीर पर सात से ज्यादा चोटें मिली है। सिर किसी वाहन से कुचल गया था। अधिक खून बहना मौत की वजह माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed