फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Bloody clash at Agricultural University Guard shoots colleague in minor dispute accused wanted

Kanpur: कृषि विश्वविद्यालय में खूनी संघर्ष; मामूली विवाद में गार्ड ने साथी को मारी गोली…मौत, आरोपी की तलाश

Sat, 27 Dec 2025 09:40 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 27 Dec 2025 09:40 AM IST
सार

Kanpur News: बिल्हौर के निर्माणाधीन कृषि विश्वविद्यालय में गार्ड ने मामूली विवाद के बाद साथी गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Kanpur Bloody clash at Agricultural University Guard shoots colleague in minor dispute accused wanted
अस्पताल में मौजदू पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के बिल्हौर कस्बे में गंगा तट किनारे स्थित गदनपुर आहार गांव में एक निर्माणधीन कृषि विश्वविद्यालय में सुरक्षा कर्मी के रूप में तैनात दो गार्डो में कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। शुक्रवार रात करीब एक बजे हुए विवाद के दौरान एक गार्ड ने दूसरे गार्ड को अपने लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। इससे दूसरे गार्ड की मौके पर मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे अन्य गार्डों ने जैसे तैसे मामले की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन

पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती आरोपी गार्ड मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि औरंगपुर साभी गांव निवासी अनुभव द्विवेदी और निर्मल सिंह (30) क्षेत्र के गदनपुर आहार गांव स्थित एक निर्माणधीन कृषि विश्वविद्यालय में सुरक्षाकर्मी के रूप में तैनात थे। शुक्रवार रात करीब एक बजे दोनों में विवाद हो गया।

विज्ञापन

गोली मारने वाले अनुभव मौके से फरार हो गया
इसके बाद अनुभव ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से निर्मल सिंह के सीने पर फायर कर दिया। गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर तैनात एक अन्य गार्ड श्याम जी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, गोली मारने वाले अनुभव मौके से फरार हो गया। मृतक निर्मल सिंह के भाई रोहित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी की धर पड़कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed