Kanpur: चार फीट गहरे सीवर टैंक में गिरकर नेत्रहीन मासूम की माैत, खेलते समय हुई घटना
Kanpur News: सचेंडी थानाक्षेत्र के दिलीपपुर गांव में खेलते समय गहरे सीवर टैंक में गिरने से नेत्रहीन मासूम की जान चली गई।
विस्तार
सचेंडी थानाक्षेत्र में शुक्रवार को खेलते समय चार फीट गहरे सीवरटैंक में गिरकर नेत्रहीन मासूम की माैत हो गई। दिलीपपुर गांव निवासी लोकनाथ ने बताया कि परिवार में पत्नी सुशीला, बेटियां रागिनी, परी के साथ बेटा आशीष (8) था। आशीष जन्म से ही नेत्रहीन है। जल निकासी के लिए नाली न बनी होने के कारण उसने घर में ही तीन फीट चौड़ा और चार फीट गहरा सीवरटैंक बना रखा है। शुक्रवार देर शाम पत्नी सुशीला टैंक का ढक्कन खोल पानी निकाल रही थी। वह बाजार सब्जी लेने चला गया।
पानी निकालने के बाद सुशीला पड़ोस की दुकान में सामान लेने चली गई। घर में दोनों बेटियां और बेटा आशीष था। सामान लेकर घर लाैटे दपंती को बेटी रागिनी ने आशीष के सीवरटैंक में खेलते-खेलते गिरने की बात कही। सीवरटैंक में उतरकर नेत्रहीन बेटे को निकाला और सीएचसी ले गए। वहां हालत गंभीर देखकर हैलट रेफर कर दिया गया। शनिवार देर रात हैलट में उसकी माैत हो गई। सचेंडी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि मासूम का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।