फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Blast report has been filed against toy shopkeeper FIR lodged based on complaint of  outpost in charge

Kanpur Blast Update: खिलौना दुकानदार पर विस्फोटक अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज, चौकी इंचार्ज की तहरीर पर एफआईआर

Thu, 09 Oct 2025 01:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 09 Oct 2025 01:57 PM IST
सार

Kanpur News: बिसातखाना बाजार धमाके के मामले में चौकी इंचार्ज विनीत उपाध्याय की तहरीर पर खिलौना दुकानदार अब्दुल बिलाल के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Kanpur Blast report has been filed against toy shopkeeper FIR lodged based on complaint of  outpost in charge
मूलगंज में बिसाती बाजार में धमाके वाला घटनास्थल - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में  मेस्टन रोड स्थित बिसातखाना बाजार में हुए धमाके के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खिलौना दुकानदार अब्दुल बिलाल पर विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह रिपोर्ट चौकी इंचार्ज चौबे गोला विनीत उपाध्याय की तहरीर पर दर्ज की गई है।

विज्ञापन

खिलौना दुकानदार अब्दुल बिलाल पर पटाखों या लो एक्सप्लोसिव को अवैध रूप से रखने और व्यापार करने का आरोप है, जिसके चलते यह भीषण धमाका हुआ है। पुलिस अब इस मामले में गहनता से जांच कर रही है और विस्फोट के पीछे की साजिश के एंगल को भी खंगाल रही है।

विज्ञापन

ये था पूरा मामला
मूलगंज थाना क्षेत्र के बिसातखाना बाजार में बुधवार शाम करीब 7:30 बजे दुकानों के बाहर खड़ी स्कूटी में जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि डेढ़ किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। आसपास की कई दुकानों में दरारें आ गईं। अचानक हुए विस्फोट से बाजार में अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए सड़क पर दौड़ पड़े। धमाके में आठ लोग घायल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed