फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Blast Humanity was also torn apart by explosion no stretcher was found in hospital

Kanpur Blast: धमाके से मानवता के भी उड़े चीथड़े, अस्पताल में इलाज मिला न स्ट्रेचर, पत्नी को कंधे पर ले गया पति

Tue, 08 Aug 2023 11:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 08 Aug 2023 11:40 AM IST
सार

कल्याणपुर खुर्द में हुए धमाके में महिला मानसी गंभीर रूप से घायल हुई, साथ ही मानवता के भी चीथड़े उड़ गए। घर में अकेली महिला आधा घंटे तक दर्द से कराहती रही। कोई मदद करने नहीं आया। एक शख्स पहुंचा जरूर, लेकिन तन ढंकने के लिए कपड़ा दूर से ही फेंककर चला गया।

विज्ञापन
Kanpur Blast Humanity was also torn apart by explosion no stretcher was found in hospital
Kanpur Blast - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के कल्याणपुर खुर्द में चौकी से एक किलोमीटर दूर स्थित लखनऊ में तैनात इनकम टैक्स अफसर के मकान में सोमवार तेज धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि मोहल्ला दहल उठा, वहीं आसपास के मकानों के शीशें चटक गए। हादसे में कमरे की सफाई कर रही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। 
विज्ञापन


सूचना पर फोरेंसिक और बम निरोधक दस्ते की टीम संग मौके पर पहुंचे डीसीपी पश्चिम व एसीपी कल्याणपुर ने साक्ष्य एकत्रित किए। वहीं मकान को सील करने के साथ ही घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी कल्याणपुर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


कल्याणपुर के खुर्द में इनकम टैक्स में तैनात प्रेम सिंह का मकान है। इसकी देखरेख उनका बेटा लकी सिंह करता है। पुलिस के अनुसार तीन दिन पहले राजमिस्त्री का काम करने वाले नारायण बाबू और उसकी पत्नी मानसी मकान देखकर गए थे। मकान मालिक से किराये की बात होने और एडवांस देने के बाद सोमवार को मानसी मकान की चाभी लेकर घर की सफाई करने आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई के दौरान बाथरूम के पास एक बोरी रखी थी। वजनी बोरी को किसी तरह उठाकर गेट के करीब पहुंची और जैसे ही बोरी को जमीन पर पटका, तेज धमाका हो गया। बंद मकान में धमाका होते ही आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। धमाके की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। 

भारी मात्रा में थे अधिक तीव्रता के हथगोले

मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट में घटना स्थल से साक्ष्य के रूप में छर्रियां, पुराने कागज के टुकड़े और बारूद के अंश जुटाए हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार के धमाका इतनी तेज था कि घर के शीशे तक टूट गए। दीवारों का छोटे-छोटे निशान पड़ गए। ऐसे में बोरी में अधिक तिव्रता के हथगोले होने की आशंका जताई जा रही है। 
 

महिला ने पुलिस को बताया कि बोरी में कुछ ऊपर तक भरा हुआ था। वहीं, फोरेंसिक एक्सपर्ट के अनुसार दिवाली के पटाखों में छर्रियां नहीं होती हैं। इन हथगोला को घर में क्यों रखा गया था, यह पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है।

मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में बारूद का धमाका है, इस बारूद का इस्तेमाल पटाखा बनाने में किया जाता था। मकान मालिक और पुराने किराएदारों के बीच बोरी किसकी थी? इसकी जांच की जा रही है। इसके साथ ही मकान के प्रथम तल पर रह रहे किरायेदार से पूछताछ जारी है।
- विजय ढुल, डीसीपी पश्चिम

धमाके से मानवता के भी उड़े चीथड़े, निजी अस्पताल में इलाज मिला न स्ट्रेचर, पत्नी को कंधे पर लादकर ले गया पति
कल्याणपुर खुर्द में हुए धमाके में महिला मानसी गंभीर रूप से घायल हुई, साथ ही मानवता के भी चीथड़े उड़ गए। घर में अकेली महिला आधा घंटे तक दर्द से कराहती रही। कोई मदद करने नहीं आया। एक शख्स पहुंचा जरूर, लेकिन तन ढंकने के लिए कपड़ा दूर से ही फेंककर चला गया। सूचना पर महिला का पति नारायणबाबू मौके पर पहुंचा।

गमछे से पत्नी के पैर से बह रह खून को रोकने का प्रयास किया। इसके बाद कंधे पर उठाकर पास के नर्सिंगहोम में गया, पर अस्पताल वालों ने न तो प्राथमिक उपचार दिया और न ही स्ट्रेचर।

इसके बाद कंधे पर ही पत्नी को लेकर करीब डेढ़ सौ मीटर पैदल चला। तब जाकर उसे ई-रिक्शे मिला और फिर पत्नी को सीएचसी ले गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे हैलट भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed