फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: BJP is trying to make Modi's rally historic

कानपुर: मोदी की रैली को ऐतिहासिक बनाने में जुटी भाजपा, दो लाख लोगों के आने की संभावना, 68 हजार होंगे लाभार्थी

Thu, 23 Dec 2021 12:20 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 23 Dec 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: BJP is trying to make Modi's rally historic
पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के निरालानगर मैदान में 28 दिसंबर को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा और सरकारी तंत्र पूरी शिद्दत से जुटा है। पार्टी की तरफ  से यह जिम्मेदारी प्रदेश के चुनाव प्रबंधन की सह प्रभारी व केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी व क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह संभाल रहे हैं तो सरकारी तौर पर इसके लिए मंडल और जिला प्रशासन पूरे इंतजाम में जुटा है।
विज्ञापन


बुधवार को प्रदेश चुनाव की सह प्रभारी ने रेलवे ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने दक्षिण जिला इकाई अध्यक्ष डॉ. वीना आर्या पटेल व जिला इकाई पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की। दक्षिण जिला इकाई का भीड़ लाने के लिए 126 बसें निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ला के अनुसार उनके यहां से कुल 10 हजार लोग रैली में लाए जाएंगे। ऐसे ही उत्तर का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। रैली में दो लाख से अधिक लोगों को लाने का लक्ष्य है। इसमें करीब 68 हजार विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थी होंगे। इनको लाने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया के जरिये प्रचार पर जोर
अन्नपूर्णा देवी ने बुधवार को पार्टी के क्षेत्रीय मुख्यालय में आयोजित पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि रैली का प्रचार सोशल मीडिया के जरिये किया जाए। भाजपा की विचारधारा वाले लोगों को एकजुट कर उन्हें प्रधानमंत्री की रैली में आने का न्योता दें। इसी तरह पार्टी के शक्ति केंद्र संयोजक अपने सभी बूथ अध्यक्षों, बूथ कमेटियों के अलावा क्षेत्रीय लोगों को साथ लेकर रैली स्थल पहुंचे। सभी मंडल अध्यक्ष अपने मंडल के गैर राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं के अलावा डॉक्टर, इंजीनियर, उद्यमी, प्रोफेसर, शिक्षक सहित सभी प्रबुद्ध वर्ग से संपर्क कर उन्हें भी रैली में लाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed