फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Bike riding husband and wife fall from bridge, woman dies due to drowning

कानपुर: बाइक सवार पति-पत्नी पुल से गिरे, डूबने से महिला और गर्भस्थ शिशु की मौत, दहेज हत्या की रिपोर्ट

Mon, 18 Sep 2023 01:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 18 Sep 2023 01:46 AM IST
सार

Kanpur Crime: कोतवाली सफीपुर के सीओ ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि महिला के पिता रामबाबू ने पति, सास, ससुर, देवर, ननद समेत अन्य कई के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Kanpur: Bike riding husband and wife fall from bridge, woman dies due to drowning
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्लागंज में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के गांव अतरी के पास अतरी पुल पर शनिवार की रात अचानक सामने एक मवेशी के आने से बचने के चक्कर में बाइक सवार पति-पत्नी पुल से बाढ़ के पानी में जा गिरे। पति किसी तरह बचकर निकल आया, जबकि पत्नी की डूबने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम में महिला के पांच महीने से गर्भस्थ शिशु की मौत की भी बात सामने आई है। 

विज्ञापन

वहीं, महिला के पिता ने सफीपुर कोतवाली में पति और सास ससुर समेत अन्य के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। आसीवन थाना क्षेत्र के गांव खरगौरा निवासी रामबाबू की पुत्री सुनीता उर्फ रीता का विवाह 28 अप्रैल 2022 को सफीपुर के गांव बरहली निवासी राम नरेश के पुत्र शुभम के साथ हुआ था।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात पति-पत्नी बाइक से सदर कोतवाली स्थित हुसैन नगर के बक्खाखेड़ा गांव स्थित अपनी बुआ सीमा के घर से लौट रहे थे। तभी गंगाघाट कोतवाली सीमा क्षेत्र के गांव अतरी के पास अतरी पुल पर पहुंचते ही अचानक एक मवेशी बाइक के सामने आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों ने छलांग लगाकर बाहर निकाला
मवेशी से बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई और पति-पत्नी पुल के नीचे भरे बाढ़ के पानी में जा गिरे। पति शुभम किसी तरह से निकल आया, लेकिन पत्नी गहरे पानी में डूब गई। शोरगुल सुनकर कुछ तैराक युवकों ने छलांग लगा सुनीता को बाहर निकाला। सुनीता को जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पांच माह का गर्भस्थ शिशु मृत पाया गया
घटनास्थल गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र होने के कारण पहुंची पुलिस ने शव का दो डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में महिला के पेट में पांच माह का गर्भस्थ शिशु मृत पाया गया। कोतवाली गंगाघाट प्रभारी राजकुमार ने बताया कि घटना स्थल यहां का था। पोस्टमार्टम जिला अस्पताल के मेमो के अनुसार कराया गया। महिला के परिजनों की ओर से कोई तहरीर यहां नहीं दी गई है।

ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
वहीं, कोतवाली सफीपुर के सीओ ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि महिला के पिता रामबाबू ने पति, सास, ससुर, देवर, ननद समेत अन्य कई के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed