फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Bike rider student dies after being hit by a speeding pickup, friend critical

Kanpur: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, दोस्त गंभीर

Thu, 26 Jun 2025 06:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 26 Jun 2025 06:02 PM IST
सार

Kanpur News: सड़क हादसे में बाइक सवार छात्र की मौत हो गई जबकि दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा महाराजपुर थानाक्षेत्र में बौसर गांव के पास हुआ।

विज्ञापन
Kanpur: Bike rider student dies after being hit by a speeding pickup, friend critical
आयुष यादव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराजपुर थानाक्षेत्र में मंगलवार को बौसर गांव के पास ओवरटेक के दौरान पिकअप ने बाइक सवार दो दोस्तों को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान छात्र की गुरुवार सुबह मौत हो गई। वहीं दोस्त की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


साढ़ के दूहरपुर, बांग्ला निवासी किसान शिवबाबू ने बताया कि उनका बेटा आयुष यादव (17) कक्षा नौ का छात्र था। साथ ही खेती किसानी में हाथ बंटाता था। उन्होंने बताया कि 23 मई की शाम को आयुष अपने दोस्त सुमित के साथ बाइक से इकघरा से होते हुए साढ़ जा रहा था। बताया कि अभी वह महाराजपुर स्थित बौसर गांव के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप सवार ने लापरवाही से ओवरटेक करने में बाइक सवारों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पिता के अनुसार दोनों की हालत बिगड़ने पर कांशीराम अस्पताल के डॉक्टरों ने दोनों को हैलट रेफर कर दिया। लेकिन बेहतर इलाज के लिए वह लोग आयुष को नौबस्ता स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया कि सुमित की हालत गंभीर बनी हुई है। महाराजपुर इंस्पेक्टर संजय पांडेय ने बताया कि छात्र का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed