फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Bike rider dies after being hit by dumper due to collision with Thar, brother critical

Kanpur: थार की टक्कर से डंपर के नीचे आए बाइक सवार की माैत, भाई गंभीर

Sat, 29 Mar 2025 08:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 29 Mar 2025 08:28 PM IST
सार

Kanpur News: थार की टक्कर से डंपर के नीचे आए बाइक सवार की माैत हो गई। हादसा चकरपुर मंडी के पास हुआ। हादसे के बाद चालक थार लेकर भाग गया।

विज्ञापन
Kanpur: Bike rider dies after being hit by dumper due to collision with Thar, brother critical
लकी की फाइल फोटो व बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सचेंडी में इटावा हाईवे पर शनिवार को थार की टक्कर से डंपर के नीचे आए बाइक सवार की मौत हो गई। चचेरा भाई घायल हो गया। हादसा चकरपुर मंडी के पास हुआ। चालक थार लेकर भाग गया। पुखरायां निवासी विनोद कुमार बर्रा में रहकर इकलाैते बेटे लकी के साथ कपड़ों की फेरी लगाते हैं। उन्होंने बताया कि लकी गौतम (18) ने दसवीं की परीक्षा दी थी। वह चचेरे भाई पीयूष को गांव कल्ला पुखरायां छोड़ने जा रहा था। बाइक पर कपड़ों के बंडल भी लदे थे।

विज्ञापन


प्रत्यादर्शियों के मुताबिक, चकरपुर मंडी के पास तेज रफ्तार थार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक गिरने के बाद डंपर के नीचे आ गई। पहिया लकी के ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पीयूष की हालत गंभीर है। हादसे के बाद चालक थार लेकर भाग गया। थाना प्रभारी दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजन अगर तहरीर देंगे तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed