फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Bike rider dies after being hit by a dumper

Kanpur: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 30 Jan 2025 11:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 30 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Bike rider dies after being hit by a dumper
मृतक पीयूष त्रिपाठी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बिधनू में गुरुवार देरशाम हाईवे पर हरबसपुर गांव के पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। घाटमपुर के पतारा निवासी देवेंद्र त्रिपाठी का 30 वर्षीय बेटा पीयूष त्रिपाठी ट्रांसपोर्ट में प्राइवेट नौकरी करता था। ससुर कमलेश के मुताबिक पीयूष पतारा से यशोदा नगर बाइक से आ रहा था। हरबसपुर गांव के पास तेज रफ्तार डंपर बाइक में पीछे से टक्कर मारकर मौके से भाग निकला। डंपर के पहियों की चपेट में आने से पीयूष की मौके पर मौत हो गयी। मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। पत्नी ज्योति बेहोश होकर गिर पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिधनू इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed