फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Bench placed on railway track major accident averted due to drivers presence of mind

Kanpur: रेलवे ट्रैक पर रखी बेंच…चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, जीआरपी और अधिकारियों ने की है जांच

Tue, 26 Aug 2025 05:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 26 Aug 2025 05:01 PM IST
सार

Kanpur News: बिल्हौर-कानपुर-फर्रुखाबाद रेल रूट पर सोमवार रात अराजक तत्वों ने रेलवे ट्रैक पर लकड़ी की बेंच रखकर ट्रेन को डिरेल करने की साजिश रची। इसे चालक की सूझबूझ से नाकाम कर दिया गया।

विज्ञापन
Kanpur Bench placed on railway track major accident averted due to drivers presence of mind
रेलवे ट्रैक पर रखी बेंच - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में चौबेपुर के देदूपुर रेलवे अंडरपास के समीप ट्रेन को पटरी से उतारने की बड़ी साजिश नाकाम हुई। ट्रेन को पटरी से उतारने के लिए ट्रैक पर  लकड़ी की बेंच रखी हुई मिली। गनीमत ये रही कि पैसेंजर लोकोपायलट ने समय से लकड़ी को देख खतरा भांप लिया। उसने तुरंत ट्रेन को रोक दिया गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पैसेंजर ट्रेन संख्या 54158 फर्रुखाबाद से कानपुर जा रही थी। ट्रेन देदूपुर अंडरपास के समीप ही पहुंची थी कि तभी लोको पायलट को ट्रैक पर लकड़ी की वस्तु दिखाई दी। आनन फानन इमरजेंसी ब्रेक लगा, पूरे मामले की सूचना स्टेशन मास्टर श्याम बाबू को दी।

विज्ञापन

Kanpur Bench placed on railway track major accident averted due to drivers presence of mind
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala

पेड़ों की टहनियों और लकड़ी के टुकड़े का हटाया
सूचना पर रेलवे विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर पेड़ों की टहनियां और लकड़ी का टुकड़ा देख पुलिस के साथ मिलकर जांच शुरू की। रेलवे के अवर अभियंता पंकज गुप्ता ने चौबेपुर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन



मामले की जांच में जुटी टीम
आरपीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम अब इस मामले की गहन जांच कर रही है। ट्रैक पर मिली चीजों की फॉरेंसिक जांच भी कराई जाएगी। अतिरिक्त निरीक्षक दिनेश चंद यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह करतूत शराबियों की लग रही है पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed