{"_id":"6068caa78ebc3ee64c6c199d","slug":"kanpur-bank-officers-house-in-indiranagar-was-stolen-by-six-and-a-half-lakhs-the-president-s-house-200-meters-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: इंदिरानगर में बैंक अफसर के घर साढ़े छह लाख की चोरी, 200 मीटर दूर राष्ट्रपति का घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: इंदिरानगर में बैंक अफसर के घर साढ़े छह लाख की चोरी, 200 मीटर दूर राष्ट्रपति का घर
Sun, 04 Apr 2021 01:46 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 04 Apr 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
कानुपर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में इंदिरानगर के एमआईजी कॉलोनी में शुक्रवार रात बैंक अफसर के घर चोरों ने सेंध लगाकर साढ़े छह लाख की चोरी कर ली। वारदात से महज 200 मीटर की दूरी पर इंदिरानगर पुलिस चौकी और 200 मीटर की दूरी पर ही राष्ट्रपति का घर है जहां 24 घंटे पीएसी तैनात रहती है।
पॉश इलाके में हुई चोरी से हड़कंप मचा है। पुलिस ने घर से कुछ फिंगरप्रिंट एकत्र किए हैं। मूलरूप से कन्नौज के केसरीपुरवा निवासी अवनीश यादव पत्नी प्रतीक्षा व दो बच्चों संग इंदिरानगर में रहते हैं। वह कानपुर देहात के अकबरपुर स्थित एसबीआई में फील्ड ऑफिसर के पद पर तैनात हैं।
अवनीश ने बताया कि शुक्रवार को वह परिवार को लेने अपने पैतृक गांव गए थे। शनिवार सुबह लौटे तो घर के मेन गेट का ताला टूटा था। अलमारी का सारा सामान फर्श पर बिखरा मिला। चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर 1.75 लाख रुपये नगद, अंगूठी, चेन, कमर पेटी, पायल, कान के टप्स, झाले, मंगलसूत्र, अन्य कीमती जेवरात चोरी कर लिए थे। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड ने घटनास्थल की तफ्तीश की। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
लोहिया पार्क से लौटा खोजी कुत्ता
तफ्तीश के दौरान खोजी कुत्ता घर से कुछ दूरी पर स्थित लोहिया पार्क तक गया। वहां से लौट आया। ऐसे में लोगों ने आशंका जाहिर की कि शातिरों ने रेकी करके घटना को अंजाम दिया है। देर रात शातिर लोहिया पार्क में छुपे होंगे। सन्नाटा होते ही वह दीवार फांदकर घर में घुस गए।