फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Bank Controversy Astha Singh Viral Video Disputes Clarification Argument with his colleagues husband

UP: 'ठाकुर हूं मैं' वाले वीडियो पर बैंककर्मी की सफाई; कहा- सहकर्मी के पति से था विवाद, अपनी जाति पर है गर्व

Tue, 10 Feb 2026 10:02 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 10 Feb 2026 10:02 AM IST
सार

Bank Kanpur Controversy: कानपुर की बैंक कर्मी का ठाकुर हूं कहते हुए सहकर्मी के पति को धमकाने का वीडियो वायरल हुआ है। मामले में महिला ने सफाई देते हुए इसे निजी विवाद बताया और अपनी जाति पर गर्व जताया है।

विज्ञापन
Kanpur Bank Controversy Astha Singh Viral Video Disputes Clarification Argument with his colleagues husband
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में पनकी स्थित एक प्राइवेट बैंंक के अंदर एक महिला कर्मचारी का किसी पर गुस्सा दिखाते हुए वायरल वीडियाे साेमवार को खूब चर्चा में रहा। वीडियो में एक महिला कर्मचारी को यह कहते हुए सुना जा रहा है कि ठाकुर हूं मैं मुझसे उलझना मत। महिला कर्मी की ओर से कुछ अभद्र भाषा बाेलने पर उसके सहकर्मियों ने उसे रोकना चाहा, तो वीडियाे में उन्हें अनसुना करते हुए किसी ग्राहक पर जमकर गुस्सा उतारते हुए महिला दिखाई दे रही है।

विज्ञापन

इस दौरान वह ग्राहक पर लैपटॉप फेंकने का प्रयास भी करती हुई दिख रही है। बैंक कर्मी का नाम आस्था सिंह बताया जा रहा है। वीडियो एक दो दिन पुराना है। इस मामले में बैंक ने इस तरह की किसी भी घटना से इंकार किया है। वहीं, अब इस मामले में बैंक कर्मी आस्था सिंह का दूसरा वीडियो सामने आया है। इसमें उन्होंने घटना को लेकर अपनी सफाई पेश की है।

विज्ञापन



आत्मसम्मान में कही थी ये बात
आस्था के मुताबिक, वायरल हो रहा वीडियो किसी बैंक ग्राहक के साथ विवाद का नहीं है। यह झगड़ा उनकी ही एक सहकर्मी के पति के साथ हुआ था। उन्होंने बताया कि यह वीडियो पुराना है और छह जनवरी का है, जिसे अब गलत संदर्भ में वायरल किया जा रहा है। अपने विवादित बयान ठाकुर हूं मैं…पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी जाति पर गर्व है और उन्होंने यह बात आत्मसम्मान में कही थी।

अब ये बात सामने आई
एक दिन पहले वायरल हुए बैंक कर्मी के वीडियो एक ही बैंक के दो कर्मचारियों के बीच विवाद का निकला। वायरल वीडियो से मचे हंगामे के बाद मंगलवार को बैंक कर्मी और दूसरा पक्ष जो उसी बैंक में कर्मचारी है, दोनों के अलग-अलग बयान से जुड़े वीडियो भी सामने आए हैं। मैं ठाकुर हूं कहने वाली बैंक कर्मी आस्था सिंह का कहना है कि उनके परिवार में ब्राह्मणों का बहुत सम्मान किया जाता है। उम्र में छोटे होने के बावजूद यदि कोई ब्राह्मण घर आता है तो उनके पिता पैर छूकर प्रणाम करते हैं। लेकिन अपने सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं कर सकती हूं। इसी तरह दूसरी बैंक कर्मी महिला जो अपने इस्तीफे के कागजात लेने बैंक आई थीं, उन्होंने अपने वायरल वीडियो में कहा है कि उन्होंने न ही उनके परिवार के लोगों ने किसी के साथ कोई ज्यादिती की है। उल्टा उन्हें ही खरी-खोटी कहीं गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed