फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Ban on running factory bought from Vikas Dubey's wife

Kanpur: विकास दुबे की पत्नी से खरीदी गई फैक्टरी चलाने पर रोक, दयाल इंटरप्राइजेज का प्रत्यावेदन खारिज

Wed, 25 Jan 2023 07:21 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 25 Jan 2023 07:21 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Ban on running factory bought from Vikas Dubey's wife
रिचा दुबे और विकास दुबे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

रिचा दुबे से खरीदी गई फैक्टरी को  लेकर हाईकोर्ट के आदेश पर डीएम कोर्ट ने होजरी कारोबारी दयाल इंटरप्राइजेज के प्रत्यावेदन को सुनकर उसे खारिज कर दिया है। पुलिस, प्रदूषण, वाणिज्य कर समेत कई विभागों की ओर से दी गई जांच रिपोर्ट में फैक्टरी चलने से खतरा बताया गया है। इसे देखते हुए डीएम कोर्ट ने इसे बंद रखने को कहा है।

विज्ञापन


साथ ही इसकी जानकारी न्यायालय को भी भेज दी गई है। शास्त्री नगर मतैयापुरवा में गिरीश कुमार उर्फ गिरीश दयाल की होजरी की फैक्टरी थी। उस जमीन को गिरीश कुमार ने विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे से 2012 में खरीदा था। बिकरू कांड के बाद कार्रवाई करते हुए तहसीलदार बिल्हौर ने गिरीश कुमार की फैक्टरी को जब्त करके उसे सील कर दिया था।
विज्ञापन


गिरीश कुमार ने हाईकोर्ट में प्रत्यावेदन दिया कि फैक्टरी न चलने से करीब 40 मजदूरों पर रोजी-रोटी का संकट है। इस पर हाईकोर्ट ने गिरीश कुमार को सुनकर उनका प्रत्यावेदन निस्तारण करने का आदेश डीएम को दिया था। डीएम कोर्ट ने गिरीश कुमार के प्रत्यावेदन पर सुनवाई की। कई विभागों ने भी निगेटिव रिपोर्ट दी थी। मौके पर सिर्फ पांच से सात मजदूर होने की रिपोर्ट दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed