Kanpur: 200 साल पुरानी बिल्डिंग का छज्जा ढहा, मलबे में दबा दूधिया गंभीर
Kanpur News: बिल्डिंग का छज्जा ढहने से इलाके में हड़कंप मच गया। हादसा अनवरगंज थानाक्षेत्र के आलम मार्केट चौराहा के पास हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनवरगंज थानाक्षेत्र के आलम मार्केट चौराहे के पास शनिवार दोपहर बारिश के कारण 200 साल पुराने मकान का जर्जर छज्जा भरभराकर गिर गया। हादसे में एक दूधिया मलबे में दबकर घायल हो गया। सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस, अग्निशमन, नगर निगम की टीम ने बिल्डिंग के अंदर से लोगों को बाहर निकाला। साथ ही एहतियातन जेसीबी से मकान के जर्जर हिस्से को ढहा दिया गया। मकान में 75 वर्षीय ध्रुव सक्सेना और उनके 65 वर्षीय भाई हरी प्रसाद सक्सेना का परिवार रहता है। भाइयों ने बताया कि मकान के नीचे भूतल में अंडे, चाय और पान मसाला की दुकान है। शनिवार को वह लोग घर पर थे तभी दोपहर करीब 12 बजे बिल्डिंग का बाहरी छज्जा तेज आवाज के साथ गिर गया। समी की चाय की दुकान में दूध देने आया कुलीबाजार निवासी दूधिया एहेतशाम दब गया।