फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Bail to SP Leader Mother in Attempted Murder Case Orders Issued for Release on Bonds of 50000 Each

Kanpur: हत्या के प्रयास में सपा नेता की मां को जमानत, 50-50 हजार के मुचलके पर रिहाई के आदेश, पढ़ें मामला

Fri, 03 Apr 2026 10:25 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 03 Apr 2026 10:25 PM IST
सार

Kanpur News: कल्याणपुर में विनय प्रताप सिंह पर हमले के मामले में आरोपी उर्मिला को जिला जज की अदालत से जमानत मिल गई है। पुलिस को विवेचना में उर्मिला के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिले थे।

विज्ञापन
Kanpur Bail to SP Leader Mother in Attempted Murder Case Orders Issued for Release on Bonds of 50000 Each
कोर्ट का फैसला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी सपा नेता विशाल की मां उर्मिला को जिला जज अनमोल पाल की अदालत से जमानत मिल गई है। कोर्ट ने 50-50 हजार रुपये की दो जमानतें व निजी मुचलका दाखिल करने पर उर्मिला की रिहाई के आदेश कर दिए हैं।

विज्ञापन

दर्ज मामले के अनुसार, कल्याणपुर के शिवली रोड तिराहा निवासी विनय प्रताप सिंह ने सपा नेता विशाल कुमार उर्फ सत्या को जुलाई 2025 में ट्रक लेने के लिए रुपये दिए, लेकिन विशाल ने न तो ट्रक दिया और न ही रुपये लौटाए। दो मार्च को विनय अपने दोस्त प्रशांत कुमार सिंह के साथ रंजन सक्सेना के घर गंगानगर जा रहे थे।

विज्ञापन

कोर्ट ने उर्मिला की जमानत मंजूर की
रास्ते में विशाल अपने घर के बाहर दिखा तो उन लोगों ने फिर रुपये वापस मांगे जिस पर विशाल, उसके पिता सत्यनारायण और मां उर्मिला ने हमला बोल दिया। पुलिस ने उर्मिला को जेल भेजा था। उसकी ओर से जमानत अर्जी दाखिल करते हुए प्रॉपर्टी के लेनदेन के विवाद में झूठा मुकदमा दर्ज कराने की बात कही गई। विवेचना में कोई ठोस साक्ष्य न मिलने पर कोर्ट ने उर्मिला की जमानत मंजूर कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed