फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Babu suspended for suppressing registry file for six months KDA vice president orders separate inquiry

Kanpur: छह माह से रजिस्ट्री की फाइल दबाने वाला बाबू निलंबित, केडीए उपाध्यक्ष ने दिए अगल से जांच के आदेश

Tue, 01 Jul 2025 12:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 01 Jul 2025 12:06 PM IST
सार

Kanpur News: डीएम के निर्देश पर केडीए उपाध्यक्ष ने जोन-3 के विशेष कार्याधिकारी अजय कुमार सिंह से रिपोर्ट तलब की। रिपोर्ट के अनुसार, योजना लिपिक अतुल सोनकर 23 दिसंबर 2024 से 16 जून तक फाइल दबाए रहे।

विज्ञापन
Kanpur Babu suspended for suppressing registry file for six months KDA vice president orders separate inquiry
बाबू अतुल सोनकर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में केडीए में घूसखोरी के मामले सामने आने के बाद कार्रवाई शुरू हो गई है। केडीए उपाध्यक्ष ने तीन दिन पहले डेढ़ लाख रुपये घूस मांगने के आरोप में बाबू विकास भारती को निलंबित किया था। अब रजिस्ट्री की फाइल छह माह तक दबाए रखने वाले बाबू अतुल सोनकर को निलंबित कर दिया गया। विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल ने बताया कि आरोपी जोन-3 के विशेष कार्याधिकारी अजय कुमार सिंह के खिलाफ अलग से जांच कराई जाएगी। 27 जून को नीरज गुप्ता ने जिलाधिकारी को 30 हजार रुपये का चेक के साथ प्रार्थनापत्र दिया था।

विज्ञापन

उसने केडीए जोन-3 के अंतर्गत भवन संख्या 3/49 एलआईजी डी/एस भूतल योजना बर्रा-6 योजना के निबंधन के लिए 30 हजार रुपये घूस मांगने का आरोप लगाया था। कहा था कि अब इस घूस से उसकी रजिस्ट्री करा दी जाए। डीएम के निर्देश पर केडीए उपाध्यक्ष ने जोन-3 के विशेष कार्याधिकारी अजय कुमार सिंह से रिपोर्ट तलब की। रिपोर्ट के अनुसार, योजना लिपिक अतुल सोनकर 23 दिसंबर 2024 से 16 जून तक फाइल दबाए रहे। वीसी ने बताया कि अतुल सोनकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया है। इस मामले की जांच मुख्य नगर नियोजक मनोज कुमार को सौंपी है।

विज्ञापन

फाइल दबी तो विभागाध्यक्ष होंगे जिम्मेदार
केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल ने सभी विभागाध्यक्षों को अपने विभाग से संबंधित सभी फाइलों की प्रगति की समीक्षा करने और समयबद्ध तरीके से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। फाइल लंबे समय तक दबी तो संबंधित विभागाध्यक्ष को जिम्मेदार माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed