फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Babu suspended a year ago suspended again for demanding bribe demanded Rs 1 5 lakh for exemption

Kanpur: एक साल पहले निलंबित बाबू घूस मांगने में दोबारा निलंबित, आवंटी का आरोप- छूट के लिए मांगे डेढ़ लाख रुपये

Sat, 28 Jun 2025 10:28 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 28 Jun 2025 10:28 AM IST
सार

Kanpur News: विकास भारती को एक साल पहले तत्कालीन प्राधिकरण उपाध्यक्ष व डीएम रहे राकेश सिंह ने निलंबित किया था। उस पर आवंटियों की फाइलें लंबे समय से अपने पास रखे रहने का आरोप था।

विज्ञापन
Kanpur Babu suspended a year ago suspended again for demanding bribe demanded Rs 1 5 lakh for exemption
केडीए का निलंबित बाबू विकास भारती - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में केडीए के बाबू विकास भारती पर डेढ़ लाख रुपये घूस मांगने का आरोप आवंटी ने लगाया है। आवंटी गीता सिंह के मुताबिक विकास ने प्लॉट आवंटन की धनराशि में पांच प्रतिशत छूट दिलाने के लिए डेढ़ लाख रुपये मांगे। उन्होंने केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल से विकास की शिकायत की। शिकायती पत्र के साथ साक्ष्य के रूप में ऑडियो रिकार्डिंग भी सौंपी।

विज्ञापन

वीसी ने बाबू को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए वित्त अधिकारी को इस मामले की जांच सौंपी है। बाबू फाइलें अटकाए रखने पर एक साल पहले भी निलंबित हुआ था। केडीए में आयोजित जनता दर्शन में गीता ने केडीए उपाध्यक्ष को बताया कि उन्हें शताब्दीनगर फेज-3, बी-ब्लॉक में प्लॉट संख्या-106 आवंटित हुआ था। इसका क्षेत्रफल 112.50 वर्गमीटर है।

विज्ञापन

विकास की ऑडियो रिकार्डिंग भी उपलब्ध कराई
गीता ने आरोप लगाया कि इस योजना से संबंधित लिपिक (बाबू) विकास भारती 90 दिनों के अंदर संपूर्ण धनराशि जमा करने पर पांच प्रतिशत छूट दिलाने के लिए डेढ़ लाख रुपये सुविधा शुल्क मांग रहे हैं। आवंटी ने इस संबंध में लिखित शिकायत करते हुए साक्ष्य के रूप में विकास की ऑडियो रिकार्डिंग भी उपलब्ध कराई।

कार्मिक विभाग से संबद्ध किया
प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने बताया कि विक्रय जोन-2 में कार्यरत द्वितीय श्रेणी लिपिक विकास भारती को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। मामले की जांच के लिए वित्त नियंत्रक सुशील कुमार को जांच अधिकारी नामित किया गया है। फिलहाल विकास को कार्मिक विभाग से संबद्ध किया गया है।

विज्ञापन

एक साल पहले भी निलंबित हुआ था बाबू
विकास भारती को एक साल पहले तत्कालीन प्राधिकरण उपाध्यक्ष व डीएम रहे राकेश सिंह ने निलंबित किया था। उस पर आवंटियों की फाइलें लंबे समय से अपने पास रखे रहने का आरोप था। परेशान आवंटियों ने उस समय भी शिकायत की थी। बाद में उसे बहाल कर दिया गया था।

एसोसिएशन का वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी है
विकास केडीए कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन का वरिष्ठ उपाध्यक्ष है। प्राधिकरण के विभिन्न विभागों, डेस्क में चिपके एसोसिएशन के पोस्टर में उसकी फोटो भी लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed