फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Baba, who married five, used to blackmail women by making obscene videos in the name of tantra-mantra

कानपुर: पांच शादी करने वाला बाबा तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं का अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

Mon, 21 Jun 2021 11:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 21 Jun 2021 11:49 PM IST
सार

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं को फांसकर उनका अश्लील वीडियो बना लेता था। इसके बाद उनसे रुपये और जेवर ऐंठता था।

विज्ञापन
Kanpur: Baba, who married five, used to blackmail women by making obscene videos in the name of tantra-mantra
आरोपी अनुज चेतन कठेरिया - फोटो : amar ujala

विस्तार

पांच शादियां करने के बाद छठवीं शादी करने जा रहे फर्जी बाबा अनुज चेतन कठेरिया ट्रस्ट के नाम पर भी लोगोें से ठगी करता था। इस तरह के उसने तीन ट्रस्ट बनाए और लोगों को अपने जाल में फांसकर ट्रस्ट के नाम पर रुपये मंगवाता था।
विज्ञापन


वहीं पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं को फांसकर उनका अश्लील वीडियो बना लेता था। इसके बाद उनसे रुपये और जेवर ऐंठता था। पुलिस अब अनुज के बैंकों की डिटेल निकलवा रही है। मूलरूप से शाहजहांपुर निगोही निवासी अनुज चेतन कठेरिया ने झूठ बोलकर पांच युवतियों से शादी की।
विज्ञापन

 

मेट्रिमोनियल साइट के माध्यम से वह छठवीं शादी करने की तैयारियां में था। इसकी जानकारी श्याम नगर निवासी पांचवीं पत्नी को हो गई थी। इस पर उसने आरोपी के खिलाफ पहले चकेरी थाने में और किदवई नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। किदवई नगर थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि दस्तावेजों के आधार पर जांच कराई जा रही है। 

उद्यमियों को ट्रस्ट से जोड़कर धर्मकर्म के नाम पर लेता था रुपये 
पांचवीं पत्नी ने बताया कि अनूप ने फर्जी तरीके से ट्रस्ट बनाए हैं। ट्रस्ट से बड़े उद्यमियों को जोड़ता और धार्मिक व सामाजिक काम के नाम पर उनसे रुपये लेता। इसके बाद दान के रुपये से अपनी जरूरतें पूरी करता था।

पांचवीं पत्नी के मुताबिक आरोपी ने मां कामाख्या बंजारे बाबा ट्रस्ट शाहजहांपुर के पते पर बनाया था, जबकि एफ-ब्लॉक किदवई नगर में शैलेश मिश्र के किराये के मकान में रहने के दौरान इसी घर के पते पर मां कामाख्या जनकल्याण सेवा ट्रस्ट और संत सुरक्षा मिशन बनाया। संत सुरक्षा मिशन में वह खुद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बताता था। उन्होंने सभी ट्रस्ट से संबंधित जानकारियां किदवई नगर पुलिस को दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed