फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Avinash Pandey Says The Brahmin Community Must Unite to Demonstrate Its Strength

Kanpur: कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री अविनाश बोले- संगठित होकर ब्राह्मण समाज दिखाए अपनी ताकत

Sun, 26 Apr 2026 09:55 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 26 Apr 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Avinash Pandey Says The Brahmin Community Must Unite to Demonstrate Its Strength
मंच से बोलते अविनाश पांडेय - फोटो : अमर उजाला

सर्व ब्राह्मण विकास परिषद कानपुर की ओर से परशुराम जन्मोत्सव सप्ताह के तहत बर्रा-5 स्थित श्री राम आस्था गेस्ट हाउस में समारोह आयोजित किया गया। इसमें ब्राह्मण एकता पर जोर देने के साथ राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री अविनाश पांडेय और विशिष्ट अतिथि उप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।

विज्ञापन


अविनाश पांडेय ने ब्राह्मण समाज से संगठित होकर अपनी सामाजिक व राजनीतिक ताकत को प्रदर्शित करने का आह्वान किया। अजय राय ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव समाज को जोड़ने का कार्य किया है और उसे उचित सम्मान मिलना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर अवस्थी ने इसे समाज की आधारशिला बताते हुए एकजुटता पर बल दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. कमल किशोर अवस्थी ने राजनीतिक सशक्तिकरण की आवश्यकता पर जोर दिया। मौके पर जिला दक्षिण अध्यक्ष संजीव मिश्रा, राहुल रिछारिया, विनोद शुक्ला, संजय अवस्थी, शक्ति पांडेय, जेपी द्विवेदी, दिनेश पांडेय, राजा भरत अवस्थी, नरेंद्र शर्मा, कृष्ण मनीदेव सिंह, नीतू मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed