फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Auto tempo drivers touch inappropriately talk rudely to women do arbitrary things at intersections

Kanpur: ऑटो-टेंपो चालक गलत तरीके से लगाते हाथ, महिलाओं से करते अभद्र बात…चौराहों पर करते हैं मनमानी

Thu, 19 Jun 2025 12:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 19 Jun 2025 12:32 PM IST
सार

Kanpur News: विजयनगर, फजलगंज और जरीब चौकी चौराहे पर ऑटो, टेंपो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी देखने को मिली है। महिलाओं का कहना है कि ऑटो-टेंपो चालक गलत तरीके से हाथ लगाते है और अभद्रता करते हैं।

विज्ञापन
Kanpur Auto tempo drivers touch inappropriately talk rudely to women do arbitrary things at intersections
ऑटो-टेंपो चालकों की मनमानी - फोटो : amar ujala

विस्तार

सवारी बैठाने के बहाने हाथ लगाने की कोशिश करना, रास्ता रोकना और फिर ऐसे बर्ताव करना जैसे यह उनका अधिकार है, हर रोज हमें अपमानित करता है। यह पीड़ा ऑटो, टेंपो और ई-रिक्शा में सफर करने वाली महिलाओं ने सुनाई। कुछ ऐसी ही ऑटो, टेंपो और ई-रिक्शा चालकों की अभद्रता बुधवार को जरीब चौकी, फजलगंज और विजयनगर चौराहों पर नजर आई। यहां झुंड में खड़े चालक महिला सवारियों को बैठाने के बहाने उन्हें पकड़ने और छूने की कोशिश करते दिखे। विरोध पर गलत तरीके से बात भी कर रहे थे।

विज्ञापन

Kanpur Auto tempo drivers touch inappropriately talk rudely to women do arbitrary things at intersections
जरीब चौकी चौराहा - फोटो : amar ujala

जरीब चौकी चौराहा- दोपहर 2:15 बजे
चौराहे पर ऑटो चालक झुंड में खड़े होकर सवारियां भर रहे थे। आती-जाती महिला सवारियों को वाहन पर बैठाने के बहाने उन्हें छूने की कोशिश करते दिखे। इस पर कई महिलाएं एकदम से चौक गईं। कुछ महिलाओं ने इसका विरोध किया तो कहने लगे कि आपको छेड़ नहीं रहे हैं, सवारी बैठा रहे हैं। यहां मौजूद महिला ने बताया कि कभी-कभी वह अकेले तो कभी पति के साथ सफर करती है। कई बार पति की चालकों से इसी बात पर बहस भी हो गई। हर बार बात बढ़ने पर चालक झुंड में इकट्ठा हो जाते हैं तो चुपचाप वापस जाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur Auto tempo drivers touch inappropriately talk rudely to women do arbitrary things at intersections
फजलगंज चौराहा - फोटो : amar ujala

फजलगंज चौराहा- दोपहर 2:45 बजे
यहां भी ऑटो, ई-रिक्शा चालक झुंड में खड़े थे। सवारियां बैठाते और उतारते समय वह महिलाओं को छू रहे थे। इससे महिलाएं बचकर निकलती नजर आईं। बच्ची को ट्यूशन से लेकर घर जा रही महिला ने बताया कि वह हर रोज अर्मापुर से फजलगंज अपनी बच्ची को लेकर आती हैं। कॉलेज जाने वाली छात्राएं, कामकाजी महिलाएं भी इन ऑटो चालकों की गंदी हरकतों का शिकार हो रही हैं। ऑटो चालक जानबूझकर धक्का-मुक्की करते हैं। विरोध करने पर बहस पर उतर आते है। चालक महिलाओं के सामने आपस में अभद्रता से बात करते हैं, टोको तो कहते हैं आपसे क्या मतलब।

विज्ञापन

Kanpur Auto tempo drivers touch inappropriately talk rudely to women do arbitrary things at intersections
विजय नगर चौराहा - फोटो : amar ujala

विजयनगर चौराहा- दोपहर 3:15 बजे
चौराहे पर ऑटो, टेंपो चालक तेज आवाज में रास्ता घेरते हुए और हाथ चलाते हुए सवारियां बिठा रहे थे। इस पर महिलाएं खुद को बचाते हुए इन चालकों के पास से गुजर रही थीं। इस दौरान कुछ महिलाओं के हाथ लगे तो उन्होंने इस पर आपत्ति भी जताई पर चालकों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। विजयनगर से हैलट जा रही एक महिला स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि इन स्टैंडों के पास अभी भी कोई महिला सुरक्षित नहीं है। यहां दिन में भी महिलाओं से अभद्रता होती है। चालक महिलाओं को बैठाने और सामान रखने के दौरान किसी न किसी बहाने छेड़छाड़ करते हैं।

Kanpur Auto tempo drivers touch inappropriately talk rudely to women do arbitrary things at intersections
ऑटो-टेंपो चालकों की मनमानी - फोटो : amar ujala
  • ऑटो चालकों की ओर से अभद्रता व गलत व्यवहार करना रोज की बात है। यह हमेशा से ही महिलाओं से ऐसे ही पेश आते हैं। इनकी हिम्मत और बढ़ जाती है, जब इन पर कोई रोकटोक करने वाला नहीं होता है।  -मुन्नी
  • ऑटो, टेंपो स्टैंड के पास सादे कपड़ों में महिला पुलिस तैनात की जाए। यहां जांच कराई जाए की रोजाना चल रही महिलाओं के साथ कितनी अभद्रता हो रही है। ऑटो चालकों के गलत व्यवहार पर कार्रवाई की जाए।  -सिमरन कपूर
  • चालक हाथ खींचकर सवारी बैठाते हैं। यह पुरुष हो या महिला सभी के साथ एक जैसा व्यवहार करते हैं। इनकी भाषा शैली भी ठीक नहीं है। इनसे कुछ कहो तो बहस करने लगते हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई हो।  -फराह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed