फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Auto rickshaw occupants beat up differently abled youth and robbed him dumped him by the roadside

कानपुर: ऑटो सवारों ने दिव्यांग युवक को पीटा, मोबाइल और पर्स लूटा, सड़क किनारे फेंककर भागे, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 25 Sep 2026 10:20 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 25 Sep 2026 10:20 PM IST
सार

Kanpur News: चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामादेवी चौराहे से ऑटो में सवार हुए दिव्यांग युवक को ऑटो चालक और उसके साथियों ने बेरहमी से पीटा और लूटपाट की। आरोपी पीड़ित से नकदी, मोबाइल, लीड और चश्मा लूटकर उसे अलौलापुर मोड़ के पास सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए।

विज्ञापन
Kanpur Auto rickshaw occupants beat up differently abled youth and robbed him dumped him by the roadside
चकेरी थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग युवक घर जाने के लिए ऑटो में बैठा। इसके बाद ऑटो में सवार चालक समेत उसके साथी पीड़ित को सुनसान जगह ले गए। जहां पर आरोपियों ने युवक को पीट नगदी व मोबाइल लूटा। इसके बाद सड़क किनारे फेंककर भाग गए। पीड़ित के भाई ने चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन

चकेरी के संजीव नगर निवासी मोहित कुमार के मुताबिक उनका भाई रोहित कुमार दिव्यांग है।  वह जनरलगंज स्थित अंकित साड़ी की दुकान में काम करता है। बीते 23 सितंबर की रात वह काम खत्म कर दुकान से घर के लिए निकला था। रामादेवी चौराहे पर पहुंचने के बाद वह संजीव नगर के लिए एक ऑटो में बैठा था।

विज्ञापन

चालक समेत उसके साथियों ने मारपीट की
इसमें ऑटो ड्राइवर के अलावा पहले से कुछ लोग सवार थे। पीड़ित रोहित को गैस प्लांट के पास उतरना था, लेकिन ड्राइवर ने ऑटो नहीं रोका। सुनसान इलाका देख ऑटो चालक समेत उसके साथियों ने मारपीट की। इसके बाद मोबाइल, पर्स में रखे रुपये, लीड और चश्मा ले लिया। पीड़ित रोहित बोल और सुन नहीं पता है।

विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है पुलिस
जिस कारण वह खामोश रहा और ऑटो सवार मारपीट कर लूटपाट की घटना को अंजाम देकर अलौलापुर मोड़ के पास ऑटो से फेंककर फरार हो गये। इधर, घर पहुंच कर उसने इशारों में पूरी बात परिजनों को बताई। तब पीड़ित के भाई मोहित ने चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लुटेरों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed