{"_id":"66cdf4cb117f05f581000280","slug":"kanpur-auto-driver-dies-after-being-hit-by-a-truck-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: ट्रक की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, परिजनों ने हाईवे जाम कर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: ट्रक की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, परिजनों ने हाईवे जाम कर किया हंगामा
Tue, 27 Aug 2024 09:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 27 Aug 2024 09:22 PM IST
सार
यूपी के कानपुर में ट्रक की टक्कर से ऑटो चालक की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। हाईवे जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया।
विज्ञापन
कानपुर में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के सचेंडी थानाक्षेत्र में कानपुर इटावा नेशनल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से ऑटो चालक की मौत हो गई। नाराज परिजनों ने हंगामा कर हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाबुझा कर मामला शांत कराया। इस दौरान करीब एक घंटे तक लोग जाम में फंसकर परेशान हुए। कानपुर देहात के बसई नौबस्ता शिवली निवासी ऑटो चालक विष्णु कमल (34) मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे ऑटो लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
भौंती बीपीसीएल पंप के सामने तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में साइड से टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो ट्रक और रेलिंग के बीच दब गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक चालक लापरवाही से ट्रक दौड़ा रहा था। काफी देर तक दोनों क्षतिग्रस्त वाहन हाईवे पर तिरछे खड़े रहे। इससे जाम लग गया। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने रोड जाम कर हंगामा किया।
विज्ञापन
हाईवे जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया। थाना प्रभारी पंकज त्यागी ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात चालू कराया। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में फंसे लोग दूसरे रास्तों से अपने गंतव्य को निकले।
विज्ञापन