{"_id":"69a72386a093fc60050b77ee","slug":"kanpur-auto-borne-miscreants-robbed-a-youth-of-2-70-lakh-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: ऑटो सवार बदमाशों ने युवक से 2.70 लाख लूटे, पुलिस ने अज्ञात पर दर्ज की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: ऑटो सवार बदमाशों ने युवक से 2.70 लाख लूटे, पुलिस ने अज्ञात पर दर्ज की रिपोर्ट
Tue, 03 Mar 2026 11:43 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज थाना
- फोटो : अमर उजाला
नवाबगंज थाना क्षेत्र में एनआरआई सिटी के पास सोमवार रात ऑटो सवार बदमाशों ने युवक को पीटकर 2.70 लाख रुपये नकद, मोबाइल व कपड़े लूट लिए। सड़क पर धक्का देकर भाग निकले। आरोप है कि इससे पहले बदमाशों ने उन्हें ऑटो में बैठाकर तेज आवाज में गाने बजाते हुए शहर भर में घुमाया। पीड़ित ने अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मूलरूप से फतेहपुर के जहानाबाद के ग्राम खजुरिहा व हाल पता साकेतनगर निवासी उमाकांत तिवारी ने पुलिस को बताया कि दो मार्च को 2.70 लाख रुपये व दो मोबाइल फोन लेकर बुलेट खरीदने के लिए घर से निकले थे। सागर मार्केट में मोबाइल की मरम्मत कराई। इसके बाद नवीन मार्केट जाकर कपड़े खरीदे। परेड चौराहे से एक ऑटो में पीछे बैठ गया। ऑटो में पीछे दो पुरुष सवारियां बैठी थीं। चालक ऑटो चला रहा था तभी बगल में बैठी सवारी जानबूझकर बार-बार थूकने का बहाना कर रहा था। शका होने पर उतरकर पैदल चलने लगे। करीब 6:30 बजे जब वह बड़ा चौराहा पहुंचे तो वही ऑटो चालक पीछे बैठी दोनों सवारियों के साथ आ गया।
विज्ञापन
ऑटो चालक ने साकेतनगर जाने की बात कहकर पीछे पहले से बैठे दोनों युवकों के बीच में बैठा लिया। इसके बाद शहर भर में घुमाते हुए रात में एनआरआई सिटी के गेट नंबर दो के पास पहुंचा। बिठूर गंगा बैराज सुनसान रोड पर लाकर जमकर पीटा। पास में रहे 2.70 लाख रुपये, कपड़े, मोबाइल लूट लिया। धमकाते हुए वहीं धक्का देकर भाग निकले। नवाबगंज इंस्पेक्टर केशवकुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन