फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Attempt to Extort ₹5 Lakh by Leveling False Allegations Against Deceased Father

Kanpur: झूठे आरोप लगा पांच लाख की वसूली का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 14 Apr 2026 11:23 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 14 Apr 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Attempt to Extort ₹5 Lakh by Leveling False Allegations Against Deceased Father
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
अशोकनगर निवासी सरबप्रीत सिंह ने लालबंगला निवासी दीपक कुमार पर उनके मृतक पिता के खिलाफ झूठे आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश, पांच लाख रुपये की वसूली मांगने और धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई। पीड़ित सरबप्रीत ने दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उनके पिता मंजीत सिंह सागरी का 19 मार्च 2025 को निधन हो गया था।
विज्ञापन


इसके बावजूद दीपक कुमार ने सितंबर 2025 में पुलिस कमिश्नर और कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर उनके पिता पर 20 मई 2025 को जबरन लिखापढ़ी कराने और पुलिस से सांठगांठ के आरोप लगाए। आरोप है कि दीपक कुमार ने दिसंबर 2024 में घरेलू जरूरत बताकर उनसे 3.40 लाख रुपये उधार लिए थे। रकम दो माह में लौटाने का वादा किया लेकिन वापस नहीं की। आरोप है रकम मांगने पर बोला कि भूल जाओ और पांच लाख रुपये दो, नहीं तो परिवार को झूठे मुकदमों में फंसा देंगे। उन्होंने थाना पुलिस से गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट से मदद मांगी। नजीराबाद थाना प्रभारी पवन सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed