{"_id":"63791cf9395b85108070c3ad","slug":"kanpur-attack-on-police-near-bikru-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Crime: बिकरू गांव के पास पुलिस पर हमला, खेत में छिपकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Crime: बिकरू गांव के पास पुलिस पर हमला, खेत में छिपकर बचाई जान
Sun, 20 Nov 2022 12:09 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 20 Nov 2022 12:09 AM IST
सार
कानपुर के बिल्हौर में पुलिस पर हमले की घटना सामने आई है। बिकरू चौकी में तैनात दोनों दरोगा ने खेत में छिपकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिल्हौर में बिकरू से सटे कांशीराम नेवादा गांव के पास दो बाइकों पर सवार छह लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। बिकरू चौकी में तैनात दोनों दरोगा ने खेत में छिपकर अपनी जान बचाई। इसके बाद थाने की पुलिस पहुंचने पर हमलावर फरार हो गए। शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे लोगों को दोनों दरोगा खदेड़कर लौट रहे थे।
विज्ञापन
तभी उन्हें घेर लिया गया था। बिकरू चौकी क्षेत्र के कंजती मोड़ पर स्थित शराब के ठेके पर शनिवार शाम कुछ शराबी हुड़दंग मचा रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर बिकरू चौकी प्रभारी अनूप कुमार गौतम व दरोगा शैलेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर शराबियों को वहां से खदेड़ दिया।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों दरोगा चौकी लौट रहे थे, तभी बिकरू गांव से लगे कांशीराम नेवादा गांव के पास सुनसान सड़क पर उन पर हमला हो गया। इसके बाद दोनों खेत में जाकर छिप गए और थाने में फोन किया। थाने से फोर्स के पहुंचने पर हमलावर भाग गए। थानाध्यक्ष जगदीश पांडेय ने बताया कि हमलावरों की पहचान कराई जा रही है, रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन