फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Assault Case, Statement of drug dealer Amol Deep recorded, board formed to investigate medical report

Kanpur Assault Case: दवा व्यापारी अमोलदीप के बयान दर्ज, मेडिकल रिपोर्ट की जांच के लिए बोर्ड गठित

Sun, 29 Oct 2023 09:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 29 Oct 2023 09:31 PM IST
सार

Kanpur News: दरोगा जय सिंह ने बताया कि अमोलदीप से घटना के बावत पूछताछ के साथ ही उनके बयान दर्ज कर लिए गए हैं। वहीं, मेडिकल रिपोर्टों पर राय लेने के लिए मेडिकल बोर्ड गठित करने की संस्तुति की गई है।

विज्ञापन
Kanpur Assault Case, Statement of drug dealer Amol Deep recorded, board formed to investigate medical report
दवा व्यापारी से मारपीट का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में कार ओवरटेक के दौरान भाजपा पार्षद के पति व दवा व्यापारी अमोलदीप सिंह भाटिया के बीच हुई मारपीट के मामले की की विवेचना तेज हो गई है। विवेचक ने अमोल दीप से घटना के बावत पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग अमोलदीप की मेडिकल रिपोर्टों की जांच के लिए चार डॉक्टर का पैनल बनाकर मेडिकल बोर्ड गठित कर दिया है।

विज्ञापन

चकेरी के श्याम नगर निवासी अमोलदीप सिंह भाटिया की हैलट के सामने परफेक्ट सर्जिकल नाम से दुकान है। 23 सितंबर को अमोल दीप पत्नी गुनीत के साथ थार कार से स्वरूप नगर से घर जा रहे थे। जीटी रोड पर सिटी क्लब के पास ओवरटेक करने के दौरान यशोदा नगर की भाजपा पार्षद सौम्या शुक्ला के पति अंकित से विवाद हुआ था। आरोप है कि पार्षद पति ने साथियों संग अमोल दीप की पिटाई कर दी थी।

विज्ञापन

दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में चला इलाज
इससे अमोल की आंखों व शरीर पर चोटें आईं थी। पहले घायल अमोलदीप का रामादेवी स्थित कांशीराम हॉस्पिटल में मेडिकल और इलाज हुआ था। इसके बाद उन्हें हैलट लाया गया था, लेकिन कुछ देर बाद ही परिजन उनको इलाज के लिए दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल ले गए थे। वहां भी उनका मेडिकल और लंबे समय तक इलाज हुआ।

पार्षद ने दर्ज कराई थी क्रास रिपोर्ट
इस मामले में पार्षद पति अंकित, के साथ उसके साथी यशस्वी शुक्ला, सतेंद्र बाजपेई, सूरज त्रिपाठी व अंकुर सिंह जेल में बंद है। पार्षद ने क्रास रिपोर्ट दर्ज कराई थी। केस की विवेचना कर रहे दरोगा जय सिंह ने बताया कि अमोलदीप से घटना के बावत पूछताछ के साथ ही उनके बयान दर्ज कर लिए गए हैं।

विज्ञापन

चार डॉक्टरों का पैनल गठित किया है
वहीं, मेडिकल रिपोर्टों पर राय लेने के लिए मेडिकल बोर्ड गठित करने की संस्तुति की गई है। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि अमोलदीप प्रकरण में मेडिकल रिपोर्ट की जांच के लिए चार डॉक्टरों का पैनल गठित किया है। इसमें एसीएमओ स्तर के डॉ. आरपी सिंह, डॉ. रमित रस्तोगी, पोस्टमार्टम हाउस प्रभारी डॉ. नवनीत चौधरी और उर्सला के डॉ. अमित सक्सेना शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed