{"_id":"64b81af834baabf3f5019517","slug":"kanpur-arif-reached-zoo-officials-prevented-from-meeting-saras-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: फिर चिड़ियाघर पहुंचे आरिफ, अधिकारियों को भनक लगते ही सारस के बाड़े से पहले रोका, निराश लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: फिर चिड़ियाघर पहुंचे आरिफ, अधिकारियों को भनक लगते ही सारस के बाड़े से पहले रोका, निराश लौटे
Wed, 19 Jul 2023 10:57 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 19 Jul 2023 10:57 PM IST
सार
फरवरी में अमेठी के मो. आरिफ और सारस की दोस्ती सोशल मीडिया पर छा गई थी। ठीक उसी तरह अब आरिफ का चिड़ियाघर पहुंचकर सारस से मिलना सुर्खियों में बना हुआ है। आरिफ बुधवार को फिर चिड़ियाघर पहुंचे। लेकिन अफसरों ने उन्हें सारस से नहीं मिलने दिया।
विज्ञापन
आरिफ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पांच दिन पहले चिड़ियाघर में चुपचाप से सारस से मिलने पहुंचे आरिफ बुधवार को फिर चिड़ियाघर पहुंचे। हालांकि इस बार उनकी चालाकी काम नहीं आई। मुंह पर कपड़ा बांधे आरिफ टिकट लेकर चिड़ियाघर के अंदर तक तो पहुंच गए पर सारस के बाड़े तक पहुंचने से पहले कीपर ने उन्हें पहचान लिया और अफसरों को सूचना दी। अफसरों ने उन्हें सारस से नहीं मिलने दिया।
विज्ञापन
तीन माह बाद 13 जुलाई को आरिफ सारस से मिलने चिड़ियाघर पहुंचे थे। चोरी छिपे मिलने के बाद आरिफ ने जब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया था, तब चिड़ियाघर के अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई थी। पांच दिन बाद फिर बुधवार को आरिफ अपने परिवार के साथ दोपहर दो बजे चिड़ियाघर पहुंचे पर इस बार उन्हें पहचान लिया गया। रेंजर नावेद इकराम अधिकारियों के साथ उनके पास पहुंचे और सारस से मिलने के लिए मना कर दिया।
विज्ञापन
मुंह में रुमाल बांधकर आरिफ सारस से मिलने पहुंचे थे। उन्हें चिड़ियाघर घूमने के लिए मना नहीं किया गया, सिर्फ सारस के बाड़े के पास जाने से रोका गया था। - नावेद इकराम, रेंजर, चिड़ियाघर
विज्ञापन विज्ञापन